Sun 13 Sep 2026

ब्रेकिंग

कंपनी कर्मचारी पर सात लाख रुपये के हड़पने का आरोप

कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कुश्ती के दांव-पेंच ने खूब बटोरी तालियां

टीवी-फिल्म में मौका पाने को 60 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

सरकार के खिलाफ नारेबाजी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

ज्ञापन सौंपा : जिलाध्यक्ष को नोटिस भेजे जाने पर भड़का व्यापार मंडल

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Jun 15, 2026
Post views : 159

व्यापारियों की आवाज दबाने का प्रयास: व्यापार मंडल

उन्नाव। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग के अधिकारियों पर व्यापारियों के उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने विभागीय कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि संगठन लंबे समय से व्यापारियों के हितों और उनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करता रहा है। हाल ही में व्यापारियों के उत्पीड़न और विभाग में व्याप्त कथित अनियमितताओं को लेकर प्रशासन को मांगपत्र सौंपा गया था। संगठन का आरोप है कि इसके बाद एफएसडीए अधिकारियों ने प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई शुरू कर दी। व्यापार मंडल के अनुसार, विभागीय विसंगतियों और भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाने पर संगठन के जिलाध्यक्ष अखिलेश अवस्थी को व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाते हुए नोटिस जारी किया गया है। पदाधिकारियों ने इसे आवाज दबाने का प्रयास बताते हुए कहा कि जो लोग विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें डराने और परेशान करने की कोशिश की जा रही है। व्यापार मंडल ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने तथा संबंधित अधिकारियों की भूमिका की पड़ताल करने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने प्रशासन से व्यापारियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने, कथित उत्पीड़न पर रोक लगाने और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापारियों के हित में व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा।फिलहाल जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर संगठन ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन