Sun 13 Sep 2026

ब्रेकिंग

कंपनी कर्मचारी पर सात लाख रुपये के हड़पने का आरोप

कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कुश्ती के दांव-पेंच ने खूब बटोरी तालियां

टीवी-फिल्म में मौका पाने को 60 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

सरकार के खिलाफ नारेबाजी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

गंगाघाट में देशभक्ति का दिखा नजारा : हाथों में लहराया तिरंगा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Aug 13, 2026
Post views : 84

पालिकाध्यक्ष कौमुदी पाण्डेय की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा

उन्नाव। स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर में देशभक्ति का माहौल दिखाई देने लगा है। गुरुवार को गंगाघाट नगर पालिका क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले पालिका के सदस्य, कर्मचारी और शहर के लोग देशभक्ति के रंग में नजर आए। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का उत्साह बढ़ाया और भारत माता की जय वंदे मातरम् के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा की शुरुआत नगर पालिका कार्यालय से हुई। पालिकाध्यक्ष कौमुदी पाण्डेय के नेतृत्व में निकली यात्रा में यात्रा में अधिशासी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार समेत पालिका के सदस्य, कर्मचारी और प्रबुद्धजन शामिल हुए। यात्रा शहर के प्रमुख रास्तों से होकर आगे बढ़ी। पालिका कार्यालय से निकलने के बाद यात्रा मुख्य मार्ग पर पहुंची। यहां से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, निषाद मार्केट, सरस्वती टॉकीज, जूडियो और श्री दुर्गा मंदिर होते हुए यात्रा आगे बढ़ी। रास्ते भर हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने माहौल को उत्सव जैसा बना दिया। इसके बाद यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए वापस नगर पालिका कार्यालय पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। समापन के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष कौमुदी पाण्डेय ने लोगों से राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर नागरिक को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि देशप्रेम की भावना केवल किसी एक दिन तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। हर व्यक्ति को अपने स्तर पर देश के प्रति जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने नगरवासियों से 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाने की अपील की। यात्रा में शामिल लोगों में भी खासा उत्साह नजर आया। तिरंगे के साथ चल रहे युवाओं और पालिका कर्मचारियों ने देशभक्ति के नारे लगाए। इससे गंगाघाट का प्रमुख मार्ग काफी देर तक देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन