Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

गौवंश समेत बाइक सवार युवक की मौत,स्वास्थय केन्द्र लेजाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मोबाइल समेत नकदी लूटने का लगाया आरोप,जाँच में जुटी पुलिस

हस्ताक्षर अभियान चलाकर जताया विरोध

जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, मरीजों को बांटे फल

पिता-पुत्र पर केस

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

एक्सप्रेसवे पर मौत की रफ्तार : बेकाबू बस ने कार को रौंदा, महिला और दो मासूम समेत पांच की मौत

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Jul 1, 2026
Post views : 226

अनियंत्रित बस डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में पहुंची, कार से भिड़कर पलटी, 17 घायल

उन्नाव। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। हादसा बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के देवखरी गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार स्लीपर बस डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रही कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार महिला, दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद बस सड़क किनारे खंती में पलट गई, जिससे उसमें सवार कई यात्री घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक बस में करीब 85 यात्री सवार थे, जिनमें से 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव शुरू किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस हरियाणा से बिहार जा रही थी। बस को अलीगढ़ जिले के खैरा क्षेत्र निवासी चालक मोहित चला रहा था। सुबह करीब पांच बजे के आसपास अचानक बस अनियंत्रित हो गई। माना जा रहा है कि चालक को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ। हालांकि कुछ यात्रियों ने चालक पर नशे में बस चलाने का आरोप भी लगाया है। जानकारी के मुताबिक बस पहले डिवाइडर से टकराई, फिर लोहे की ग्रिल तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा घुसी। इसी दौरान आगरा की तरफ जा रही आर्टिगा कार उसकी चपेट में आ गई। टक्कर के बाद बस पलट गई और एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, कार में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें पांच की मौत हुई है। वहीं, तीन घायलों को बांगरमऊ सीएचसी से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। मृतकों में दिव्या (13), अमृता (5), अंजू (40), धुनमुन (60) और विनोद (45) कार चालक शामिल हैं। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। कार में कुल आठ लोग सवार बताए जा रहे हैं, जिनमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि हादसे की हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल चालक की हालत और यात्रियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन