मंदिर में श्रद्धालुओं को मिलेगी ठंडी हवा : विधायक निधि से चार बड़े कूलर लगे
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
Thu, Sep 17, 2026
विश्वकर्मा जयंती पर पंकज गुप्ता ने किया लोकार्पण

उन्नाव। कब्बा खेड़ा स्थित विश्वकर्मा मंदिर में अब गर्मी के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी कम होगी। मंदिर परिसर में विधायक निधि से चार बड़े कूलर लगाए गए हैं। विश्वकर्मा जयंती के मौके पर सदर विधायक पंकज गुप्ता ने इन कूलरों का फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके साथ ही मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। विश्वकर्मा कल्याण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधायक का समिति पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। उन्हें प्रतीक चिन्ह और अंगवस्त्र भी भेंट किया गया। मंदिर में कूलर लगने से खासकर गर्मी के दिनों में यहां आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान समिति की ओर से प्रकाशित पुस्तक ‘अरुणोदय’ का विमोचन भी किया गया। संबोधन में विधायक ने भगवान विश्वकर्मा के जीवन और उनके आदर्शों का उल्लेख करते हुए मेहनत, सृजन और सेवा को समाज की प्रगति का आधार बताया। उन्होंने समाज में आपसी सहयोग और एकजुटता पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष देवशरण विश्वकर्मा, महामंत्री विवेक वर्मा, संरक्षक सुरेंद्र दत्त विश्वकर्मा, दीपक कुमार विश्वकर्मा, शील कुमार विश्वकर्मा, अनु शर्मा, उपाध्यक्ष सावित्री देवी विश्वकर्मा, शिव विलास विश्वकर्मा, अनुराग विश्वकर्मा, हरिशंकर विश्वकर्मा और विपिन विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में समिति सदस्य व श्रद्धालु मौजूद रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन