Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

हस्ताक्षर अभियान चलाकर जताया विरोध

जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, मरीजों को बांटे फल

पिता-पुत्र पर केस

विवाहिता की पिटाई के आरोप में पति समेत छह पर केस

विधायक निधि से चार बड़े कूलर लगे

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

समझौते के बाद भी नहीं थमा उत्पीड़न : विवाहिता की पिटाई के आरोप में पति समेत छह पर केस

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Sep 17, 2026
Post views : 10

उन्नाव। ससुराल में चल रहे विवाद को परिवार और रिश्तेदारों ने कई बार बातचीत से सुलझाने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि विवाहिता के साथ मारपीट और प्रताड़ना का सिलसिला नहीं रुका। हालत यह हुई कि 10 सितंबर को हुई कथित मारपीट के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। दही थाना पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीतांबर नगर भाग-दो निवासी मानसी शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 25 नवंबर 2025 को लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित राम बिहार कॉलोनी निवासी विशाल शर्मा से हुई थी। मानसी का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल के अन्य लोग दहेज को लेकर उसे परेशान करने लगे। कुछ समय बाद उसे मायके भेजने के दौरान एक लाख रुपये और कार लाने की मांग की गई। विवाहिता के मुताबिक, परिवार के लोगों ने कई बार दोनों पक्षों को बैठाकर मामला शांत कराने की कोशिश की। 28 मार्च को भी उसके जेठ प्रदीप शर्मा, पति विशाल और नंदोई विनोद शर्मा मायके पहुंचे थे। बातचीत के बाद उसे ससुराल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने के बाद स्थिति फिर बिगड़ गई। मानसी ने आरोप लगाया कि ससुर उसे कमरे में बुलाकर काफी देर तक खड़ा रखते और गाली-गलौज के साथ धमकाते थे। 10 सितंबर को दोपहर के समय पति, सास, ससुर और देवर शुभम ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि गला दबाने की कोशिश भी की गई। विवाहिता के भाई को फोन कर उसे ले जाने के लिए कहा गया और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। सूचना मिलने पर मायके से परिजन लखनऊ पहुंचे। मानसी के अनुसार, पुलिसकर्मी की मौजूदगी में उसे ससुराल से बाहर लाया गया। उसने आरोप लगाया कि इस दौरान उसका स्त्रीधन भी रख लिया गया और उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद चोटों के चलते परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 16 सितंबर को उपचार के बाद छुट्टी मिली। मानसी ने पहले पारा थाने में भी प्रार्थनापत्र देने की बात कही है। वहां सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए उसने दही थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पति विशाल शर्मा, ससुर राम प्रताप शर्मा, सास रामकांती, जेठ प्रदीप शर्मा और देवर शुभम व शिवम शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन