Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

दो बाइक चोरी के मुकदमों का खुलासा : शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Jul 5, 2026
Post views : 284

पूछताछ में खुला राज, निशानदेही पर तीन चोरी की बाइक बरामद


उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने वाहन चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे और उसकी निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। मामले में फरार एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। 3 जुलाई को मुल्लन टोला निवासी शरीफुल हसन की सफेद रंग की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। इस संबंध में कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कराया गया था। वहीं 4 जुलाई को अकबरसाबाद निवासी अमन ने अपने चचेरे भाई की काली रंग की मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों मामलों की जांच के दौरान पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान हसन नगर चौराहे से भूरी देवी तिराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर पुलिस ने बिना नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल के साथ एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की। उसकी पहचान नैपेश सिंह पुत्र मनोज सिंह बिसेन निवासी ग्राम कुलहा अटारा, थाना आसीवन के रूप में हुई।पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी सुमित सिंह के साथ मिलकर बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर नई प्लॉटिंग क्षेत्र में एक बाउंड्रीवाल के भीतर छिपाकर रखी गई दो अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद कर ली गईं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। कोतवाली सदर प्रभारी निरीक्षक सीके मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। बरामद तीनों मोटरसाइकिलें चोरी की हैं। फरार साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन