Sun 13 Sep 2026

ब्रेकिंग

कंपनी कर्मचारी पर सात लाख रुपये के हड़पने का आरोप

कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कुश्ती के दांव-पेंच ने खूब बटोरी तालियां

टीवी-फिल्म में मौका पाने को 60 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

सरकार के खिलाफ नारेबाजी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

तिरंगा यात्रा में उमड़ेगा देशभक्ति का रंग : रामलीला मैदान से शाम चार बजे निकलेगी यात्रा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Aug 12, 2026
Post views : 92

पालिकाध्यक्ष और भाजपा नेता ने जारी किया वीडियो, बोले- आपकी भागीदारी बनेगी यात्रा की ताकत

उन्नाव। आजादी के पर्व को लेकर शहर में तिरंगा यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। 13 अगस्त को होने वाली यात्रा में शहरवासियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा और उनके प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता प्रवीण मिश्रा ‘भानू’ ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर लोगों से शामिल होने की अपील की है। पालिकाध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने शहरवासियों से कहा कि तिरंगा केवल देश का झंडा नहीं, बल्कि हर भारतीय के सम्मान और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि परिवार के साथ तिरंगा यात्रा में पहुंचकर देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी और एकजुटता का संदेश दें। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी यात्रा को भव्य बनाने में शहरवासियों की भागीदारी अहम रहेगी। वहीं, प्रवीण मिश्रा ‘भानू’ ने भी वीडियो संदेश के जरिए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हाथों में तिरंगा लेकर निकलना देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और नगरवासियों से यात्रा में शामिल होकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने की अपील की।

रामलीला मैदान से निकलेगी यात्रा

तिरंगा यात्रा 13 अगस्त को शाम चार बजे रामलीला मैदान से शुरू होगी। यात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए नामर्ल स्कूल तक जाएगी। आयोजकों की ओर से लोगों से समय से पहुंचने और हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा का हिस्सा बनने की अपील की गई है।

एकजुटता का संदेश देगी यात्रा

यात्रा के जरिए शहर में देशभक्ति के साथ राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देने की तैयारी है। आयोजकों का कहना है कि तिरंगा यात्रा में शहर के अलग-अलग वर्गों के लोगों की भागीदारी हो, ताकि आजादी के पर्व को सभी मिलकर उत्साह के साथ मना सकें। सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार लोगों को यात्रा की जानकारी देने के साथ उन्हें इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रवीण मिश्रा ‘भानू’ ने कहा कि तिरंगा यात्रा की असली ताकत शहरवासियों की भागीदारी है। उन्होंने सभी से अपील की कि 13 अगस्त की शाम देशभक्ति के इस आयोजन में शामिल होकर यात्रा को यादगार बनाएं।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन