Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पटरी पर बिछी दो जिंदगियां : मालगाड़ी की चपेट में युवक और किशोरी की मौत

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Feb 23, 2026
Post views : 235

तेजस एक्सप्रेस 33 मिनट खड़ी रही, कार और पर्स से पहचान की कोशिश

उन्नाव। कानपुर-लखनऊ रेल रूट पर सोमवार रात एक ऐसी घटना हुई, जिसने रेलकर्मियों से लेकर आसपास के लोगों तक को सन्न कर दिया। गंगाघाट इलाके में एक युवक और एक नाबालिग किशोरी ने चलती मालगाड़ी के सामने आकर जान दे दी। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग देर तक संभल नहीं पाए। घटना रात करीब 8:45 बजे की है। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में सहजनी क्रॉसिंग से लगभग 100 मीटर आगे, डाउन लाइन पर पोल संख्या 62/28 और 62/30 के बीच दोनों अचानक ट्रैक पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, किशोरी पहले पटरी पर लेट गई और उसने अपना सिर रेल की पटरी पर रख दिया। उसी वक्त तेज रफ्तार से आ रही मालगाड़ी गुजर गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि किशोरी का सिर और एक हाथ धड़ से अलग हो गया। पास खड़ा करीब 45 वर्षीय व्यक्ति भी ट्रेन की चपेट में आ गया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक का मंजर बेहद विचलित करने वाला था। स्थानीय लोग पास तक जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके।

ट्रेनों का संचालन प्रभावित

शव ट्रैक पर पड़े होने की वजह से रेल यातायात तत्काल रोकना पड़ा। इसी दौरान रात 8:52 बजे तेजस एक्सप्रेस गंगाघाट स्टेशन पहुंची, लेकिन आगे सिग्नल क्लियर नहीं हुआ। ट्रेन को करीब 33 मिनट तक वहीं खड़ा रहना पड़ा। इसके पीछे आ रही गोमती एक्सप्रेस को भी रोका गया। स्टेशन मास्टर की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए शवों को ट्रैक से हटवाया, तब जाकर रेल संचालन सामान्य हो सका।

लावारिस कार ने बढ़ाया रहस्य

घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक गैस गोदाम के पास सफेद रंग की एक कार लावारिस हालत में खड़ी मिली। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें महिलाओं के दो पर्स बरामद हुए। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि मृतक इसी वाहन से वहां पहुंचे थे। कार के नंबर और पर्स में मिले दस्तावेजों के आधार पर पहचान की कोशिश की जा रही है। हालांकि देर रात तक दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

जांच में जुटी पुलिस

कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह के मुताबिक, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उन्नाव भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। लावारिस कार और बरामद सामान से अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। रेलवे और पुलिस दोनों ही इस बात की जांच कर रहे हैं कि घटना अचानक हुई या इसकी पहले से योजना बनाई गई थी।

मौत के साथ कई सवाल

यह घटना सिर्फ एक हादसा नहीं, कई सवाल छोड़ गई है। एक किशोरी और एक अधेड़ व्यक्ति ने ऐसा कदम क्यों उठाया, वे कौन थे, और उनके बीच क्या संबंध था, इन सबका जवाब अब जांच के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल पूरे इलाके में सन्नाटा है और लोग स्तब्ध हैं।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन