: 25 हजार की रिश्वत लेते दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने ऐसे बिछाया जाल!
Sat, Jul 19, 2025
25 हजार की रिश्वत लेते दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने ऐसे बिछाया जाल!
उत्तर प्रदेश प्रयागराज: एंटी करप्शन टीम ने प्रयागराज में तैनात दरोगा को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है, दरअसल करछना थाना क्षेत्र में एक मकान निर्माण के विवाद में दरोगा ने पीड़ित से 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी, यह मामला एंटी करप्शन टीम के पास पहुंचा शुक्रवार को शाम 5 बजे जैसे ही दरोगा ने 25 हजार रुपए की घूस ली, टीम ने तत्काल उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तार दरोगा का नाम अभिनव सिंह यादव है, जिसकी तैनाती प्रयागराज के करछना थाने में थीमिली जानकारी के मुताबिक, करछना थाना क्षेत्र के देवरी खुर्द गांव में बीते दिनों एक गरीब परिवार अपना पुराना कच्चे मकान तोड़कर नया मकान बना रहा था. इसके निर्माण कार्य में पड़ोसियों द्वारा लगातार अड़चनें डाली जा रही थीं, एक दिन पड़ोसियों ने निर्माणाधीन मकान के पिलर को गिराने की कोशिश की, जिससे झगड़ा बढ़ गया, इस घटना पर गरीब परिवार की ओर से थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई, इसी मामले में करछना थाने में तैनात दरोगा अभिनव सिंह यादव ने केस को हल्का करने के नाम पर पीड़ित परिवार से 25 हजार रुपए की मांग की थी. मजबूर परिवार ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से कर दी, शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया. तय समय और स्थान पर जैसे ही दरोगा अभिनव सिंह यादव ने 25 हजार रुपए की रिश्वत ली, टीम ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा, बाद में उसे गाड़ी में बैठाकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाया गया. एंटी करप्शन टीम में निरीक्षक वर्षा श्रीवास्तव सहित कुल 11 लोग शामिल रहे, एंटी करप्शन टीम द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है, प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दरोगा के खिलाफ निलंबन के साथ-साथ विभागीय कार्रवाई की तैयारी की जा रही है!
: स्कूल वैन चालक ने 4 साल की मासूम से की दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार!
Sat, Jul 19, 2025
स्कूल वैन चालक ने 4 साल की मासूम से की दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार!
उत्तर प्रदेश लखनऊ : दरअसल राजधानी में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां आरोप है कि वैन चालक ने 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है, मासूम की आपबीती सुनने के बाद परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसके बाद मासूम की मां ने इंदिरानगर थाने में स्कूल प्रबंधक तथा वैन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया हैलखनऊ इंदिरा नगर निवासी मासूम की मां का आरोप है कि उसकी 4 वर्ष की बच्ची बीते 14 जुलाई को स्कूल पढ़ने गई थी, इस दौरान वैन चालक आरिफ ने बेटी के साथ गलत कार्य किया, यह बात बेटी ने घर आकर बड़ी मुश्किल में बताई थी, बच्ची के प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत पर उसे निजी चिकित्सक को दिखाया तो असलियत पता चली. इस पर मैंने मोहम्मद आरिफ की शिकायत स्कूल प्रबंधन से की, लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया गया. इसके अलावा वैन चालक ने जाति सूचक गालियां दी और मुझे व मेरी पुत्री को धमकी भी दी,मासूम की मां के अनुसार वैन चालक की करतूत बताने के बाद स्कूल की प्रिंसिपल और प्रबंधक ने कोई कार्रवाई नहीं की गई, इसके इतर स्कूल की ओर से आरोपी वैन चालक को बचाया जाता रहा, वैन चालक के अलावा स्कूल प्रबंधन की ओर से मुझ पर कार्रवाई न करने का दबाव बनाया गया,वैन चालक ने मुझे जातिसूचक गालियां दीं और घर से उठाने की धमकी भी दी,थाना प्रभारी इंदिरा नगर सुनील तिवारी ने बताया कि मासूम के मां की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया था, आरोपी ड्राइवर आरिफ खान को सर्वोदय नगर बंधा रोड कल्याण अपार्टमेंट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है, बच्ची को बयान के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा, मामले में स्कूल प्रबंधन की भूमिका की जांच पड़ताल की जा रही है!
: नगरपालिका: नलकूप की बोरिंग ध्वस्त, कई इलाकों में पेयजल की किल्लत
Fri, Jul 18, 2025
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान ✍️
उन्नाव। नगर पालिका क्षेत्र के कई इलाकों में पेयजल का संकट गहरा गया जिसके लिए हाहाकार मच गया है। दो दिन से शहर के कई मोहल्लों में पेयजलापूर्ति ठप है। पेयजलापूर्ति ठप होने के कारण समेत मोहल्लेवासियों के सामने गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। गर्मी में लोगों के सामने विकट समस्या खड़ी हो गई है। स्थानीय लोगों ने नाराजगी व्यक्त की। जल्द से जल्द पेयजलापूर्ति व्यवस्था बहाल करने की मांग की। पालिका क्षेत्र के घनी आबादी वाले मोहल्ले गद्दियाना, ऊंटसार, पाहली खेड़ा, चौधराना, किला, शेखवाड़ा, बुधवारी, कछियाना में पेयजल की समस्या से लोग जूझ रहे। नलकूप की बोरिंग ध्वस्त होने के कारण मोहल्ले में पेयजलापूर्ति दो दिन से पूरी तरह से ठप हो गई। पेयजलापूर्ति ठप होने के कारण लोगों में हाहाकार मच गया। स्थानीय क्षेत्र के निवासी गोपाल, राजेश, मुहम्मद इम्तियाज, राशिद, ज़हीर आदि ने बताया नगर पालिका का नलकूप आए दिन तकनीकी खराबी के कारण फेल हो जाता है। एक-दो माह के अंतराल पर नलकूप में हमेशा ही खराबी उत्पन्न हो जाती है। इसके कारण पेयजलापूर्ति को लेकर काफी विकट संकट उत्पन्न हो जाता है। बता दें कि तीन नम्बर नलकूप की बोरिंग लगभग एक माह से फेल हो चुकी है जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जलकल विभाग ने दो नम्बर नलकूप से उक्त क्षेत्रों में सप्लाई की जा रही थी। लेकिन शुक्रवार को नलकूप की बोरिंग पूरी तरह से फेल हो गई, इसको लेकर मोहल्ले के लोगों ने शिकायत की तो तकनीशियन की टीम आई, लेकिन नलकूप से पेयजलापूर्ति बहाल नहीं हो सकी। मोहल्ले के लोगों का कहना था कि इस समय एक तरफ अघोषित बिजली कटौती हो रही है, तो दूसरी तरफ पेयजल का संकट उत्पन्न हो गई है। लोगों ने जनप्रतिनिधियों समेत विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अबतक पेयजलापूर्ति बहाल नहीं हो सका है।
बोले लोग
सभासद मेराजउद्दीन ने कहा कि तकनीशियन और जेई की टीम की लापरवाही के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। अगर तकनीशियन की टीम लगातार मानिटरिंग करती तो पहले से ही सतर्क होकर नए बोरिंग का विकल्प शुरू कर दिया जाता है, लेकिन तकनीशियन टीम की लापरवाही के कारण आज नलकूप की बोरिंग में आए दिन समस्या आ रही है।
वही, सभासद सतीश यादव ने बताया कि पेयजलापूर्ति को लेकर वार्ड में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजलापूर्ति जल्द से जल्द बहाल करने की जरूरत है, क्योंकि वार्ड में पेयजल के बिना काफी गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। ।
जिम्मेदारों
की
बात
नगर पालिका अध्यक्षा श्वेता मिश्रा का कहना है कि मामला हमारी जानकारी में है। पेयजलापूर्ति के वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं। पेयजलापूर्ति के स्थायी इंतजाम भी जल्द से जल्द करने में तकनीशियन की टीम जुटी हुई है। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि पेयजल समस्या का समाधान त्वरित गति से कर दिया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
इधर, जलकल जेई अखिलेश यादव ने बताया कि पांच नम्बर नलकूप सुचारु रुप से चालू है। उन्होनें बताया कि 3 नम्बर नलकूप फेल हो गई थी जिसको जल्द रिबोर कराया जाएगा। 2 नम्बर में नलकूप थोड़ी बहुत दिक्कत है। टेस्टिंग कराई जा रही है। जल्द ही सप्लाई शुरु हो जाएगी।