: हाथ में तख्ती लिए थाने पहुंचे 38 हिस्ट्रीशीटर, खाई अपराध न करने की कसम
Thu, Apr 17, 2025
[caption id="attachment_9955" align="aligncenter" width="1024"]
पुलिस अधिक्षक :- दीपक भूकर
[/caption]
[caption id="attachment_9957" align="aligncenter" width="447"]
सफीपुर कोतवाली प्रभारी:- सुब्रत नारायण त्रिपाठी
[/caption]
सैय्यद फैज़ान "शीबू" रहमान ✍️
उन्नाव। जनपद के सफीपुर में 38 हिस्ट्रीशीटर हाथ में तख्ती लेकर कोतवाली पहुंचे। इन सभी के हाथ में एक पेपर था, जिस पर लिखा था कि मैं अपराध से तौबा करता हूं। दोबारा अपराध नहीं करूंगा। साथ ही अपराध रोकने में पुलिस की मदद करूंगा। पुलिस की तरफ से भी इन लोगों को आश्वासन दिया गया कि उन्हें बिना वजह परेशान नहीं किया जाएगा। बता दें कि पुलिस अधीक्षक उन्नाव श्री दीपक भूकर के निर्देशन में चलाये जा रहे "आपरेशन दस्तक" के तहत कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में शातिर लुटेरों, हिस्ट्रीशीटरों, चोरों, नकबजनों एवं अभ्यस्त अपराधियों को थाने बुलाकर एवं घर पहुंच कर भौतिक सत्यापन किया जा रहा है तथा सभी को अपराधों से दूरी बनाये रखने की हिदायत दी जा रही है। इसी क्रम में थाना सफीपुर पर थाना क्षेत्र के कुल 38 हिस्ट्रीशीटरों/अपराधियों को थाने बुलाया गया था जिनके द्वारा हाथों में तख्ती लेकर भविष्य में अपराध ना करने की शपथ ली गई है।
गौरतलब हो कि एसपी दीपक भूकर कार्यभार संभालने के बाद ताबडतोड़ कार्यवाही से अपराधियों में दहशत है। आए दिन अपराधी थानों में पहुंचकर सरेंडर कर रहे हैं। आपरेशन दस्तक के तहत चलाए जा रहे में जनपद के सफीपुर में 38 हिस्ट्रीशीटर हाथ में तख्ती लेकर कोतवाली पहुंचे। इन सभी के हाथ में एक पेपर था, जिस पर लिखा था कि मैं अपराध से तौबा करता हूं। मैं दोबारा कोई अपराध नहीं करूंगा।
नवागत कोतवाली प्रभारी सुब्रत नारायण त्रिपाठी के सामने सभी अपराधियों ने शपथ ली कि अब भविष्य में कभी भी अपराध नहीं करेंगे। इसके साथ ही अगर इनके आस-पास के इलाके में कोई अपराध होता है, तो उसकी सूचना पुलिस को देंगे और अपराध को रोकने में पुलिस की मदद करेंगे। यहां इंस्पेक्टर ने सभी से बातचीत करने के बाद जांच-पड़ताल की। उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि जानी और उन्हें अपराध से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए आपरेशन दस्तक के तहत अभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम में थाना सफीपुर क्षेत्र के समस्त हिस्ट्रीशीटर्स को बुलाया गया था। इस दौरान सभी हिस्ट्रीशीटर ने थाना प्रभारी से मिलकर जब अपने संकल्प के बारे में बताया, तब थाना प्रभारी ने इन सभी हिस्ट्रीशीटर को सामूहिक रूप से अपराध न करने की शपथ दिलाई गई। सभी हिस्ट्रीशीटर को थाने में सप्ताहिक हाजरी लगाने को कहा साथ ही हिस्ट्रीशीटर्स को हिदायत दी गई कि वह अपराध से दूर रहें। उन्होनें बताया कि ये अभियान पूरे जनपद में पुलिस निरंतर जारी रखेगी। वहीं, सभी कर्मचारी और अधिकारियों को मैसेज दिया गया कि वह उन पर कड़ी निगाह रखें।
इधर, इंस्पेक्टर सुब्रत नारायण ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण व अपराधियों के प्रति जनता में भय समाप्त करने के लिए हिस्ट्रीशिटर्स से शपथ दिलाई गई है। वहीं पुलिस की तरफ से आश्वासन दिया कि अनावश्यक रूप से इन लोगों को परेशान नहीं किया जाएगा। दरअसल, पुलिस थानों पर हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की हाजरी लगाई जाती है। इसी क्रम में ये सभी शातिर अपराधी थाने पहुंचे थे।
: पॉलिथीन का इस्तेमाल रोकने के लिए निकली जागरूकता रैली
Thu, Apr 17, 2025
पॉलिथीन का इस्तेमाल रोकने के लिए निकली जागरूकता रैली
क
पड़े के बैग और डस्टबिन का वितरण किया गया
सैय्यद फैज़ान "शीबू" रहमान ✍️
उन्नाव। शहर को पॉलिथीन से मुक्त बनाने के क्रम में जागरूकता लाने के लिए नगरपालिका ने इसके बहिष्कार के लिए एक विशाक रैली निकाली। इस दौरान लोगों ने पॉलीथिन का उपयोग न करने का संकल्प लिया। रामलीला मैदान पर बुधवार शाम चार बजे पॉलिथीन मुक्त करने का आयोजन किया गया। इसके बाद स्वच्छता जन जागरूकता रैली को नगर पालिका अध्यक्षा श्वेता मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ढोल, गाजे बाजे के साथ रैली गांधीनगर तिराहा, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा होते हुए नगरपालिका कार्यालय में समाप्त हुयी। कार्यक्रम के दौरान श्वेता मिश्रा ने बताया कि शहर को स्वच्छ व पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए सबसे पहले हमें घरों और दुकानों पर प्रयोग होने वाली प्रतिबंधित पालिथीन का प्रयोग बंद करना होगा। इससे शहर की नालियां एवं गंदे नाले अट जाते हैं। कूढ़े के ढेरों में पॉलीथिन न डालें। उन्होनें कहा कि नगरपालिका कर्मचारी सख्ती से काम ले। इसमें सभी घर एवं परिवार, सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों के लोग इसमें सहभागिता करें। इस बीच आमजन में 15 हजार कपड़ों के थैले और 10 हजार डस्टबिन का वितरण हुआ। नगर पालिका व रैली में शामिल प्रबुद्ध जन नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मियों ने दुकानदारों और आम नागरिकों से पॉलीथिन के बजाए कपड़े या जूट के थैले का उपयोग करने और कचरा हमेशा डस्टबिन में डालने के साथ ही उसे कूड़ा गाड़ी में ही फेंकने की भी अपील की। जनसहभागिता के साथ निकाली रैली में अपर जिलाअधिकारी विकास कुमार सिंह, ईओ एसके गौतम, प्रवीण भानू मिश्रा व एनसीसी कैडेट के अलावा तमाम समाज सेवी संगठन भी शामिल हुए। जिसमें रोटरी क्लब सिटी के डा. आरएस मिश्रा, रोटरी क्लब उन्नाव के ओपी तिवारी, अभ्युदय संस्था के प्रभात सिन्हा, साहित्य भारतीय के शरद, भारत विकास विकास परिषद के आशीष शुक्ला, रोटरी क्लब सेंट्रल के जीएस मिश्रा, अनवारुल सोसाइटी के अयाज फारुकी, दारुलरुल जमा मस्जिद सोसाइटी, ईदागाह कमेटी, कर्मक्रांति संस्थान के चेतन मिश्रा, राधिका मंडल की गुडिया चौहान, रोटी कपड़ा के अनुराग वर्मा, राहुल कश्यप, इंडिया अर्बन डेवल्पमेंट शिमव तिवारी, हनुमंत जीवाश्रय के अखिलेश अवस्थी, निरंकारी भवन के शीतला शरण मिश्रा, आशा हास्पिटल डा. वीके सिंह, प्रियंक सिंह एनजीओ, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अखिलेश अवस्थी, उद्योग व्यापार मंडल, सभसाद गण दीपक मोनू दीक्षित, आराफात बेग, मनीष शुक्ला, मेराजउद्दीन, फहाद समेत विभिन्न संगठन ने भी इस विशाल रैली का हिस्सा बने।
: यूपी में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, घर के बाहर बने शौचालय से खींचकर खेत में ले गए 5 युवक!
Wed, Apr 16, 2025
यूपी में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, घर के बाहर बने शौचालय से खींचकर खेत में ले गए 5 युवक!
उत्तर प्रदेश हमीरपुर : दरअसल जनपद में पांच युवकों ने घर के बाहर से युवती को खींचकर खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया. मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है युवती घर के बाहर बने शौचालय में गई थी इस दौरान आरोपी उसे घसीट ले गए, युवती बेहोशी का हालत में मिली परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है परिजनों ने गांव के ही 5 युवकों पर आरोप लगाया हैगांव की रहने वाली 22 वर्षीय युवती के पिता की ओर से सदर कोतवाली में तहरीर दी गई है आरोप लगाया गया है कि मंगलवार की रात्रि करीब 10 बजे उनकी बेटी घर से निकल कर थोड़ी दूर जानवरों वाले वाड़े में बने शौचालय में गई थी इस दौरान गांव के 2 सगे भाई वासु, आशु के अलावा छोटू भी अपने 2 साथियों के साथ पहुंच गया सभी मिलकर बेटी को जबरन घसीटकर खेत में ले गए वहां पांचों युवकों ने बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया उधर काफी देर तक युवती घर नहीं लौटी तो परिवार के लोग उसकी तलाश में जुट गए कुछ देर बाद युवती खेत में बेहोशी की हालत में मिली उसने अपने साथ हुई हैवानियत की जानकारी दी. पीड़िता ने 3 युवकों के नाम भी बता दिए इसके बाद बुधवार की तड़के 5 बजे परिजनों के साथ कोतवाली में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाईपुलिस पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर 3 ज्ञात व 2 अज्ञात के विरुद्ध दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच में जुट गई है सदर सीओ राजेश कमल ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, आरोपियों की तलाश जारी है!