: दरोगा ने महिला फरियादी से की अभद्रता, SSP ने लिया एक्शन,किया लाइन हाजिर!
Fri, Jan 31, 2025
दरोगा ने महिला फरियादी से की अभद्रता, SSP ने लिया एक्शन,किया लाइन हाजिर!
उत्तर प्रदेश अलीगढ़ : दरअसल अलीगढ़ में पुलिस चौकी में महिला फरियादी के साथ बदसलूकी करने वाले दरोगा विनोद कुमार राणा पर कार्रवाई की गई है आपको बता दें सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद SSP संजीव सुमन ने आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर करने के आदेश दिए हैं गणतंत्र दिवस के दिन वायरल वीडियो में देखा गया कि थाना मडराक की आसना पुलिस चौकी में तैनात दरोगा विनोद कुमार राणा ने एक महिला फरियादी को जमीन पर बैठा रखा था, जबकि वह खुद कुर्सी पर बैठकर उससे अभद्र व्यवहार कर रहे थे वीडियो के अनुसार, दरोगा महिला को झिड़कते हुए दिख रहा है, कह रहे चुप बैठ जा, चल हट महिला न्याय की गुहार लगाने पहुंची थीयह वीडियो 26 जनवरी को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया अलीगढ़ SSP संजीव सुमन ने जांच के बाद आरोपी दरोगा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करने के आदेश दिए हैं।महिला और उसकी बेटियों को कुछ दिनों पहले एक दबंग ने पीट दिया था महिला इसकी शिकायत लेकर चौकी में पहुंची थी इस दौरान दरोगा ने उसे अपने पैरों के पास जमीन पर बैठाया था महिला कई दिनों से फरियाद लेकर पहुंच रही थी वह दरोगा से कह रही थी कि आप कार्रवाई क्यों नहीं करते हैं इसके बावजूद दरोगा ने कुछ नहीं किया,SSP के अनुसार वीडियो सामने आने के बाद जांच करवाई गई इसके बाद यह कार्रवाई की गई है!
: 27 साल बाद पिता की मौत का बेटे ने लिया बदला, एक शूटर गिरफ्तार!
Fri, Jan 31, 2025
27 साल बाद पिता की मौत का बेटे ने लिया बदला, एक शूटर गिरफ्तार!
उत्तर प्रदेश लखनऊ : दरअसल भदोही जिले में प्रिंसिपल योगेंद्र बहादुर सिंह की हत्या करने वाले शूटर फरमूद को यूपी STF ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है हत्याकांड के मास्टरमाइंड सौरभ सिंह ने प्रिंसिपल की हत्या करने के लिए फरमूद को 5 लाख रुपये में सुपारी दी थी,डिप्टी SP STF डीके शाही ने बताया कि 21 अक्टूबर 2024 को भदोही के नेशनल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल योगेंद्र बहादुर सिंह की बाइक सवाल शूटर्स ने गोलियों से भून कर हत्या कर दी थी इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड सौरभ सिंह और शूटर आमिर व कलीम को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि सुपारी लेने वाला फरमूद, जो खुद प्रिंसिपल की हत्या करने में शामिल था, वह फरार चल रहा था उसे फन मॉल गोमती नगर के पास से गिरफ्तार किया गया है वहीं, पूछताछ में शूटर ने बताया कि, सौरभ ने प्रिंसिपल की हत्या करने के लिए 5 लाख की सुपारी दी थी हत्या करने के लिए एक माह रेकी करने के बाद 21 अक्टूबर को हत्याकांड को अंजाम दिया थाआपको बता दें भदोही पुलिस के अनुसार, सौरभ ने यह हत्याकांड 27 वर्ष पहले हुई अपने पिता कि हत्या का बदला लेने के लिए करवाया था 27 वर्ष पहले सौरभ के पिता अजय बहादुर सिंह की नेशनल इंटर कॉलेज में नौकरी लगनी थी, लेकिन इसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई जिसके बाद योगेंद्र बहादुर की इसी कॉलेज में नौकरी लग गई,सौरभ के पिता की हत्या के मामले में योगेंद्र बहादुर समेत दो लोगों को आरोपी बनाया गया था हालांकि, बाद में दोनों आरोपी बरी हो गए थे उस वक्त आरोपी सौरभ महज 6 माह का था जिसके बाद से ही वह योगेंद्र बहादुर से दुश्मनी रखने लगा था!
: गंगा में पलटी नाव, NDRF ने 58 पर्यटकों को बचाया,बोट के टक्कर मारने से हादसा!
Fri, Jan 31, 2025
गंगा में पलटी नाव, NDRF ने 58 पर्यटकों को बचाया,बोट के टक्कर मारने से हादसा!
उत्तर प्रदेश वाराणसी : दरअसल महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं इसी के चलते बनारस के घाट श्रद्धालुओं से पट गए हैं इसी दौरान एक हादसा भी हो गया मान मंदिर घाट के सामने यात्रियों से भरी नाव से छोटी नाव की टक्कर हो गई नाव में 58 यात्री सवार थे हादसे में एक नाव पलट गई हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है,बताते हैं कि शुक्रवार दिन में श्रद्धालुओं से भरी नाव मान घाट के सामने से गुजर रही थी नाव में 58 यात्री सवार थे तभी अचानक से सामने एक छोटी नाव आ गई दोनों में टक्कर हो गई इससे सभी यात्री पानी में गिर गए मौके पर तत्काल जल पुलिस प्रभारी NDRF की टीम पहुंच गई,NDRF के जवानों ने नाव पर सवार यात्रियों और लोकल नाविकों को रेस्क्यू कर घाट के किनारे लाया गया इस हादसे में सभी को बचा लिया गया है किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है हालांकि कुछ देर तक जरूर अफरातफरी मची रही NDRF की सक्रियता न दिखाती तो बड़ा हादसा हो सकता था!