प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (राशन कोटेदारों) के हित में एक : प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (राशन कोटेदारों) के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए। योगी
आसिम अज़ीज़
Mon, Aug 17, 2026
प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (राशन कोटेदारों) के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए। योगी
ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर
रामपुर । प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (राशन कोटेदारों) के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उनके लाभांश में ₹35 प्रति कुंतल की वृद्धि की गई है। अब प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं को ₹90 के स्थान पर ₹125 प्रति कुंतल लाभांश प्राप्त होगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का जनपद रामपुर में भी सजीव प्रसारण किया गया।
जनपद स्तर पर बरेली रोड स्थित भारत गार्डन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में रामपुर शहर विधायक आकाश सक्सेना एवं जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की उपस्थिति में तहसील सदर क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि जनपद रामपुर में लगभग 17 लाख लोगों को राशन वितरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा उचित दर विक्रेताओं की आवश्यकताओं एवं उनके हितों को ध्यान में रखते हुए लाभांश में वृद्धि का निर्णय लिया गया है, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी तथा उनके परिवारों को आर्थिक सुदृढ़ता प्राप्त होगी।
उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों तक निर्धारित मात्रा में राशन पारदर्शी एवं सुगम तरीके से पहुंचाने में उचित दर विक्रेता महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने उचित दर विक्रेताओं से कहा कि जिन परिवारों की किसी कारणवश यूनिट कम हो गई है, उन्हें नियमानुसार जोड़ने में सहयोग करें, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति खाद्यान्न से वंचित न रहे।
प्रदेश सरकार द्वारा राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुगम एवं प्रभावी बनाने तथा उचित दर विक्रेताओं की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सिंगल स्टेप डोर-टू-डोर डिलीवरी के अंतर्गत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ किया गया है।
इस प्रणाली के माध्यम से उचित दर विक्रेताओं से खाद्यान्न आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था से संबंधित फीडबैक प्राप्त किया जा सकेगा, जिससे राशन वितरण प्रणाली में तकनीक के प्रभावी उपयोग के साथ पारदर्शिता, जवाबदेही एवं निगरानी और अधिक सुदृढ़ होगी।
जिला पूर्ति अधिकारी पूरन सिंह चौहान ने बताया कि जनपद रामपुर में 925 उचित दर विक्रेताओं को लाभांश वृद्धि का लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा उचित दर विक्रेताओं की आय बढ़ाने के साथ-साथ राशन वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
Tags :
Rampur news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन