: फर्नीचर और लेदर उद्योग को बढ़ावा देने की मांग, उन्नाव बना सकता है नया हब: असद कमाल इराकी
Sat, Sep 13, 2025
उन्नाव के उद्यमियों ने रखी समस्याएँ और सुझाव, सरकार ने दिया भरोसा
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
उन्नाव। उत्तर प्रदेश को 2047 तक विकसित प्रदेश बनाने के संकल्प के तहत शनिवार को बंथर स्थित सीएलई मीटिंग हॉल में प्रबुद्धजनों और उद्यमियों का संवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रदेश सरकार के अधिकारी, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी और जिले के उद्योगपति शामिल हुए।
कार्यक्रम में प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन अमित कुमार घोष, निदेशक जीआईडीएस हर्ष शर्मा, पूर्व कृषि अधिकारी ऋषिराज, सेवानिवृत्त आईएएस
एस.पी
. आर्य, सेवानिवृत्त आईपीएस भानु प्रताप सिंह और पूर्व यूपीपीसीएल अधिकारी विवेक श्रीवास्तव मौजूद रहे। जिले से एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव, उपायुक्त उद्योग, जिला सेवायोजन अधिकारी, चर्म निर्यात उधोग क्षेत्रीय अध्यक्ष असद कमाल इराकी,
जी.एन
. मिश्र, अशोक गर्ग समेत कई उद्यमी और अधिकारी शामिल हुए।
कार्यक्रम में उद्योगों से जुड़ी समस्याओं, सुझावों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई। चर्म निर्यात उद्योग के क्षेत्रीय अध्यक्ष असद कमाल इराकी ने कहा कि यदि सरकार की ओर से और प्रोत्साहन मिले तो उन्नाव कई गुना अधिक निर्यात कर सकता है और रोजगार के नए अवसर पैदा कर सकता है। उन्होंने जिले में फर्नीचर उद्योग को बढ़ावा देने की मांग करते हुए कहा कि लेदर और फर्नीचर उद्योग एक-दूसरे के पूरक हैं। सही सहयोग मिले तो उन्नाव फर्नीचर हब के रूप में विकसित हो सकता है।
जी.एन
. मिश्र ने बुनियादी ढांचे में सुधार की जरूरत बताते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति, सस्ती दरों पर जमीन, लंबित समस्याओं के समाधान, नए औद्योगिक क्षेत्रों का निर्माण, इएसआई अस्पताल और फायर स्टेशन की स्थापना जैसी मांगें उठाईं। उन्होंने कहा कि उद्योगों की मांग के अनुरूप आटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों से प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाना चाहिए। प्रमुख सचिव अमित कुमार घोष ने कहा कि उद्योगों के सुझावों को उच्च स्तर पर रखा जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि "ईज ऑफ डूइंग बिजनेस" को और बेहतर बनाने की दिशा में तेजी से काम होगा। उन्होंने बीते वर्षों में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उद्यमियों और समाज के सभी वर्गों से आने वाले 5, 10, 15 और 20 वर्षों की प्राथमिकताओं पर विचार साझा करने को कहा।अशोक गर्ग ने जिले में गारमेंट उद्योग की संभावनाओं पर जोर दिया और विभागों से उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने की मांग की। अंत में उपायुक्त उद्योग ने जिले के औद्योगिक विकास की जानकारी दी और सभी को धन्यवाद दिया।
बैठक में ताज आलम, मोहम्मद इफ्तिखार, मोहन बंसल, संदीप शुक्ला, आनंद जैन, हिमांशु तिवारी, ब्रज किशोर यादव, मुदित लाहोटी, इमरान सिद्दीकी, शिशिर अवस्थी समेत बड़ी संख्या में उद्यमी और संस्थानों से जुड़े लोग मौजूद रहे।
: औद्योगिक क्षेत्र में आयकर विभाग की दबिश से मचा हड़कंप
Thu, Sep 11, 2025
यूरो फुटवियर फैक्ट्री को सील कर कर्मचारियों को बाहर निकाला
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
उन्नाव। अकरमपुर औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार सुबह आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया। सुबह करीब आठ बजे विभाग की कई टीमें अचानक औद्योगिक क्षेत्र में छापेमारी शुरू कर दी। आयकर विभाग की टीमों ने अलग-अलग फैक्ट्रियों में एक साथ छापेमारी शुरू कर दी। सबसे बड़ी कार्रवाई यूरो फुटवियर में देखने को मिली। यहां पहुंचते ही अधिकारियों ने फैक्ट्री को घेर लिया, कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया और पूरे परिसर को सील कर दिया। इसके बाद दस्तावेजों और कंप्यूटर सिस्टम की गहन जांच शुरू कर दी गई। सूत्रों का कहना है कि विभाग को पहले से टैक्स चोरी और कालेधन से जुड़े कुछ अहम इनपुट मिले थे। इन्हीं आधार पर कार्रवाई की जा रही है। हालांकि विभाग ने अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
अचानक हुई इस छापेमारी ने पूरे औद्योगिक क्षेत्र में खलबली का माहौल बना दिया है। यूरो फुटवियर के कर्मचारियों के अचानक बाहर निकाले जाने से अफरा-तफरी और अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गई। वहीं, आस-पास की अन्य फैक्ट्रियों के मालिकों और कारोबारियों के बीच भी स्तब्धता और बेचैनी देखी जा रही है। कई लोग अपने-अपने स्तर पर इस घटना की जानकारी जुटाने और इसके संभावित असर को समझने की कोशिश में जुटे हुए हैं। इस कार्रवाई ने एक बार फिर उद्योग जगत में यह संदेश दिया है कि कर संबंधी अनियमितताओं के मामले में अधिकारी किसी भी स्तर पर नरमी नहीं बरतने वाले हैं। जांच के और नतीजे सामने आने का इंतजार है।
: बंधन लाइफ ने लॉन्च किया आई-रिटायर; अब रिटायरमेंट के सपने होंगे सच!
Tue, Sep 9, 2025
बंधन लाइफ ने लॉन्च किया आई-रिटायर; अब रिटायरमेंट के सपने होंगे सच!
उत्तर प्रदेश लखनऊ : बंधन ग्रुप की जीवन बीमा कंपनी,
बंधन लाइफ इंश्योरेंस ने आज बंधन लाइफ आई-रिटायर के लॉन्च की घोषणा की।
यह एक रिटायरमेंट प्लान है। आई-रिटायर के साथ, बंधन लाइफ जीवन भर के लिए गारंटीड आय का वादा लेकर आया है और यह सुनिश्चित करता है कि रिटायरमेंट का मतलब समझौता करना नहीं, बल्कि वर्षों की कड़ी मेहनत से बनाए गए जीवन का आनंद लेना है। यह प्लान स्थिर आय की सुविधा प्रदान करता है जिसका लाभ एन्युटीधारक को जीवन भर मिलता रहता है।
आई-रिटायर के लॉन्च के अवसर पर, बंधन लाइफ के एमडी और सीईओ, सतीश्वर बी. ने कहा
"बंधन लाइफ में, हम मानते हैं कि रिटायरमेंट नई संभावनाओं का समय होता है, न कि आर्थिक चिंताओं का। आई-रिटायर के साथ, हम अपने ग्राहकों को स्थिर आय की सुविधा और अपनी इच्छानुसार जीवन जीने का आत्मविश्वास प्रदान कर रहे हैं। इसका उद्देश्य आज का जश्न मनाते हुए अपने लिए और अपने प्रियजनों के लिए भविष्य को सुरक्षित करना है।"ग्राहक दो आसान एन्युटी विकल्पों में से एक चुन सकते हैं। लाइफ एन्युटी विकल्प के तहत, ग्राहक को तब तक स्थिर आय प्राप्त होती है, जब तक एन्युटीधारक (पॉलिसीधारक) जीवित हैं। रिटर्न ऑफ परचेज प्राइस के साथ लाइफ एन्युटी विकल्प के साथ, एन्युइटीधारक को जीवन भर आय प्राप्त होती है और एन्युइटीधारक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु की स्थिति में, निवेश की गई मूल राशि उनके नॉमिनी को वापस कर दी जाती है।इसमें सिंगल लाइफ एन्युटी या जॉइंट लाइफ एन्युटी में से चुनने की भी सुविधा है। जॉइंट लाइफ एन्युटी चुनने पर, मुख्य एन्युइटीधारक के न रहने पर भी जीवनसाथी या दूसरे एन्युइटेंट को आय मिलती रहेगी, जिससे यह आश्वासन मिलता है कि परिवार की जरूरतें हमेशा पूरी होंगी।फाइनेंशियल सुरक्षा के अलावा, आई-रिटायर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए भी सहायता प्रदान करता है। सिंगल लाइफ के तहत, लाइफ एन्युइटी विद रिटर्न ऑफ परचेज प्राइस विकल्प के अंतर्गत, यदि एन्युटीधारक को किसी कवर की गई गंभीर बीमारी या लाइलाज बीमारी का पता चलता है, तो एन्युटीधारक के पास जरूरत पड़ने पर धनराशि प्राप्त करने का विकल्प होता है, जब उन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता होती है। यह सिर्फ एक रिटायरमेंट प्लान नहीं, बल्कि जीवन की अनिश्चितताओं के समय देखभाल का एक वादा भी है।बंधन लाइफ आई-रिटायर 45 से 80 वर्ष की आयु के व्यक्तियों के लिए उपलब्ध है, जो इसे ग्राहकों की एक विस्तृत रेंज के लिए उपयुक्त बनाता है। चाहे लक्ष्य अपना भविष्य सुरक्षित करना हो या परिवार के लिए संपत्ति बनाना हो, आई-रिटायर सुनिश्चित करता है कि रिटायरमेंट सम्मान, स्वतंत्रतापूर्ण और आनंद से भरा हो।
इस लॉन्च के साथ, बंधन लाइफ परिवारों की स्थिति को मजबूत करने, महत्वाकांक्षाओं को बढ़ावा देने और सपनों को पूरा करने के अपने मिशन को जारी रखे हुए है, क्योंकि उसका मानना है कि जीवन का मतलब है, जीवन के हर चरण को पूरी तरह से जीना।