Sat 12 Sep 2026

ब्रेकिंग

रामपुर ने पूरे सूबे में अपनी कर्मठता और कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

अंडर 14 हॉकी गर्ल्स ने नगर विधायक , आकाश सक्सेना से सुविधाओं को लेकर पत्र सौंपा, ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

मौके पर जेसीबी चलने का आरोप

पुलिस ने घर के पास से दबोचा

मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

शिक्षा और समाज के क्षेत्र में इनका योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है। ब्यू : शिक्षा और समाज के क्षेत्र में इनका योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

आसिम अज़ीज़

Sun, Sep 6, 2026
Post views : 69

शिक्षा और समाज के क्षेत्र में इनका योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है।

ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

रामपुर। मुरादाबाद,पुरस्कृत शिक्षक वेलफेयर सोसाइटी, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में काशी के सनातन धर्म इंटर कॉलेज में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में मुरादाबाद मंडल के पाँच उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री, अनिल राजभर ने इन सभी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में जैन इंटर कॉलेज रामपुर के डॉ. मुनीश चन्द्र शर्मा (हिंदी प्रवक्ता)

दीपक पुंडीर रेनू सिंह (रामपुर)सुमन रानी अमरोहा और संभल की राखी अग्रवाल शामिल हैं।ये सभी शिक्षक अपने असाधारण शिक्षण कौशल, नवाचार और छात्रों के व्यक्तित्व एवं चरित्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान के लिए पहले ही राज्य शिक्षक पुरस्कार से अलंकृत हो चुके हैं।

शिक्षा और समाज के क्षेत्र में इनका योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है।इस गौरवशाली सम्मान से गदगद होकर जैन इंटर कॉलेज रामपुर के हिंदी प्रवक्ता डॉ. मुनीश चन्द्र शर्मा ने कहा, यह सम्मान छात्र हित में की गई उल्लेखनीय सेवाओं का सुखद प्रतिफल है। किसी भी शिक्षक को मिलने वाला यह सम्मान असल में समाज की स्वीकृति का प्रतीक है। हमें इस प्रेरणा को प्रभावी रूप देते हुए निरंतर संवाद और सकारात्मकता बनाए रखनी चाहिए।

समारोह में शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य हरेंद्र राय प्रदेश अध्यक्ष बी एन खरे महामंत्री ऋषिपाल सिंह सहित उपस्थित गणमान्य अतिथियों और शिक्षाविदों ने सभी शिक्षकों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Tags :

Rampur news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन