Sat 25 Apr 2026

ब्रेकिंग

मंत्री धर्मपाल सिंह बोले—समय और गुणवत्ता से समझौता नहीं

गैंगस्टर महेश निषाद की 32 लाख की संपत्ति कुर्क

गाली देने से नाराज पति ने पत्नी की हत्या की, शटर के हैंडल से सिर पर किया वार

बड़ा हादसा टला,एनएचएआई की मदद से हाइवे हुआ सुचारु

सौतेली औरत ने पति के पेट में घोंपा चाकू,मुकदमा दर्जकर जाँच में जुटी पुलिस

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: अजगैन-मलिहाबाद मार्ग होगा 10 मीटर चौड़ा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Sep 13, 2025
Post views : 100

34 करोड़ की स्वीकृति, 150 भवनों को नोटिस जारी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहम‍ान

उन्नाव। अजगैन-मलिहाबाद-इटौंजा राज्यमार्ग को 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इस मार्ग का चौड़ीकरण लंबे समय से लोगों की मांग रही है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद अब पीडब्ल्यूडी ने तेजी से काम शुरू करने की तैयारी कर ली है।सड़क पर जाम की समस्या से रोजाना हजारों वाहन चालक और स्थानीय लोग परेशान रहते हैं। चौड़ीकरण के बाद सफर में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा और सड़क की खस्ता हालत से भी राहत मिलेगी। लगभग 10 किलोमीटर लंबे इस मार्ग की मौजूदा चौड़ाई सात मीटर है, जिस पर अक्सर जाम की समस्या रहती है। आवागमन को सुगम बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने 34 करोड़ का प्रस्ताव भेजा था, जिसे शासन से मंजूरी मिल गई है। अब विभाग ने चौड़ीकरण कार्य शुरू कराने की तैयारी तेज कर दी है।

अतिक्रमण पर कसा शिकंजा

पीडब्ल्यूडी अवर अभियंता हरिशंकर ने बताया कि मोहान कस्बे में मार्ग के दोनों ओर ढाई-ढाई मीटर तक बने 150 भवनों को नोटिस जारी किया गया है। भवन स्वामियों से कहा गया है कि तीन दिन में अतिक्रमण हटाएं, अन्यथा विभाग हटवाएगा और खर्च उन्हीं से वसूला जाएगा।

विरोध भी शुरू

भाजपा नेता व पूर्व नामित सभासद कपिल निगम ने कैबिनेट मंत्री धर्मपाल को पत्र भेजकर मोहान कस्बे में अतिक्रमण न हटवाने की मांग की है। उनका कहना है कि कार्रवाई से गरीब असहाय परिवारों के मकान टूट जाएंगे और उन्हें बड़ा नुकसान होगा।

दूसरे जिलों का सफर होगा आसान

यह मार्ग कानपुर-लखनऊ हाईवे से भी जुड़ता है। अजगैन कोतवाली के बगल से निकला रास्ता मोहान होकर मलिहाबाद पहुंचता है, जिससे यात्री सीधे लखनऊ और बाराबंकी निकल जाते हैं। टोल बचाने के लिए भी लोग इसी मार्ग का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। चौड़ीकरण के बाद कानपुर से आने वाले वाहन मोहान होकर लखनऊ आउटर व बाराबंकी जा सकेंगे। वहीं लखनऊ व बाराबंकी की ओर से आने वाले वाहन रायबरेली, पाटन और फतेहपुर तक सुगमता से पहुंचेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन