Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे तीन परिवारों के सहारे बने अंकित परिहार

गड़बड़ी के आरोपों को यूपीसीए ने नकारा

रातभर चला चेकिंग अभियान

डीएम-एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं

परिवारों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: AMU यानि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को शिक्षा मंत्रालय से मिली 35 नए शिक्षण पदों की स्वीकृति!

AMU यानि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को शिक्षा मंत्रालय से मिली 35 नए शिक्षण पदों की स्वीकृति!

  उत्तर प्रदेश अलीगढ़ : दरअसल भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में विभिन्न विषयों में 35 नए शिक्षण पदों की स्वीकृति स्वीकृत कर ली है, यह स्वीकृति AMU की शैक्षणिक संरचना को मजबूत करने और भविष्य की विकास योजनाओं को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है आपको बता दें यूनिवर्सिटी में 35 नए शिक्षण पदों की स्वीकृत विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के माध्यम से दी है, यह AMU की ओर से पेश किये गए विस्तृत प्रस्ताव पर आधारित है. इस प्रस्ताव की समीक्षा UGC द्वारा गठित एक स्थायी विशेषज्ञ समिति ने की थी, उसके समक्ष विश्वविद्यालय ने औपचारिक रूप से प्रेजेंटेशन दिया था, वर्ष 2012-13 के बाद यह पहली बार है, जब एएमयू को नए शिक्षण पदों की स्वीकृति मिली है.इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर एएमयू की कुलपति प्रोफेसर नईमा खातून ने शिक्षा मंत्रालय और यूजीसी के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की उन्होंने कहा, यह निर्णय हमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और पारंपरिक एवं उभरते क्षेत्रों में शोध को आगे बढ़ाने की हमारी क्षमता को मजबूत करेगा हम भविष्य में शैक्षणिक विस्तार और नए व मौजूदा विभागों के सुदृढ़ीकरण हेतु और अधिक शिक्षण पदों के लिए प्रयास जारी रखेंगे" प्रो-वाइस चांसलर प्रोफेसर एम. मोहसिन खान ने भी इस निर्णय को एएमयू की शैक्षणिक यात्रा में एक रणनीतिक उपलब्धि बताया उन्होंने कहा, स्वीकृत पद विश्वविद्यालय की बढ़ती शैक्षणिक संरचना को समर्थन देंगे और हमारी उत्कृष्टता की खोज को आगे बढ़ाएंगे   जनसंपर्क कार्यालय की प्रभारी सदस्य प्रोफेसर विभा शर्मा ने इस स्वीकृति के लिए कुलपति को उनके दूरदर्शी नेतृत्व पर बधाई दी, उन्होंने कहा, यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की निरंतर प्रगति, गुणवत्ता शिक्षा और राष्ट्रीय शैक्षणिक परिदृश्य में उसकी सशक्त उपस्थिति को दर्शाती है यह स्वीकृति ऐसे समय पर प्राप्त हुई है, जब AMU ने वैश्विक स्तर पर भी अपनी प्रभावशीलता को सिद्ध किया है, हाल ही में जारी यूएस न्यूज ग्लोबल रैंकिंग्स 2025 में AMU को भारत का पांचवां प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थान घोषित किया गया है ये प्रगति दर्शाती है कि AMU का शैक्षणिक स्तर उन्नत हो रहा है, यह उपलब्धियां देश एवं विदेश से आने वाले विद्यार्थियों की बढ़ती शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक सिद्ध होंगी!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन