Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक सेहत पर जोर, उन्नाव में लगा जागरूकता शिविर

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Oct 11, 2025
Post views : 146

भागदौड़ में मन की थकान न भूलें — विधायक पंकज गुप्ता, सीडीओ कृतिराज ने कहा मानसिक सेहत से बढ़कर कुछ नहीं

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में जागरूकता शिविर और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और इससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी गौरांग राठी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक पंकज गुप्ता मौजूद रहे। इस मौके पर उमा शंकर दीक्षित, जिला चिकित्सालय (पुरुष) उन्नाव और जिला स्वास्थ्य समिति के सदस्य समेत कई चिकित्सक और अधिकारी शामिल हुए। मुख्य अतिथि पंकज गुप्ता ने कहा कि आज की भागदौड़ और प्रतिस्पर्धा भरी जिंदगी में मानसिक स्वास्थ्य की अहमियत पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है। हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में तनाव या मानसिक दबाव से गुजरता है, जिसे नज़रअंदाज़ करना खतरनाक हो सकता है। उन्होंने कहा कि शरीर की तरह मन की सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है, तभी जीवन खुशहाल और संतुलित रह सकता है। कार्यक्रम में आयी सीडीओ कृतिराज ने कहा कि इस तरह के आयोजन लोगों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देंगे। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल भी उतनी ही जरूरी है जितनी शरीर की। सीएमओ डॉ. सत्य प्रकाश ने बताया कि मानसिक बीमारियां भी किसी शारीरिक बीमारी की तरह ही हैं और उनका इलाज संभव है। उन्होंने अवसाद, तनाव और चिंता जैसी समस्याओं के लक्षण, कारण और बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही लोगों से अपील की कि मानसिक परेशानी होने पर शर्म महसूस करने के बजाय डॉक्टर से सलाह लें। शिविर में कुल 113 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें 58 मरीज मानसिक रोग से ग्रस्त पाए गए। इस मौके पर दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।कार्यक्रम में सीएमएस डॉ. राजीव, सीएमएस महिला अस्पताल डॉ. फौजिया अंजुम, और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ आशा गौतम भी मौजूद रहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन