Sat 12 Sep 2026

ब्रेकिंग

रामपुर ने पूरे सूबे में अपनी कर्मठता और कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

अंडर 14 हॉकी गर्ल्स ने नगर विधायक , आकाश सक्सेना से सुविधाओं को लेकर पत्र सौंपा, ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

मौके पर जेसीबी चलने का आरोप

पुलिस ने घर के पास से दबोचा

मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: भारतीय किसान मंच ने संजय सोनकर को बनाया उन्नाव जिलाध्यक्ष

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Jun 23, 2025
Post views : 243

संजय सोनकर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी को कहा शुक्रिया

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान✍️

उन्नाव। भारतीय किसान मंच ने एक अहम फैसले में संजय सोनकर को उन्नाव जनपद का नया जिला अध्यक्ष घोषित किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से सोमवार को यह नियुक्ति की गई है। किसान मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा और विश्वास है कि संजय सोनकर किसान और आम जनमानस के हितों में नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उत्साहित संजय सोनकर ने मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान मंच ने हमेशा ही समाज में बेहतर बदलाव और किसानों के हित में जो काम किया है, उसे आगे बढ़ाना ही मेरा एकमात्र दायित्व है और मैं ये दायित्व निभाता रहूंगा। वे किसानों के हित के लिए हमेशा काम करते रहेंगे। संजय ने बताया कि हम इस संगठन में दिल और जान लगा कर मेहनत कर संगठन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। ज्यादा से ज़्यादा संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। इस मौके पर कई सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन