Sat 12 Sep 2026

ब्रेकिंग

रामपुर ने पूरे सूबे में अपनी कर्मठता और कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

अंडर 14 हॉकी गर्ल्स ने नगर विधायक , आकाश सक्सेना से सुविधाओं को लेकर पत्र सौंपा, ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

मौके पर जेसीबी चलने का आरोप

पुलिस ने घर के पास से दबोचा

मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: भ्रष्ट पुलिस अधिकारी पर गिरी CM योगी की गाज, जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सहारनपुर के इंस्पेक्टर नरेश कुमार बर्खास्त!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Jan 11, 2025
Post views : 205

भ्रष्ट पुलिस अधिकारी पर गिरी CM योगी की गाज, जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सहारनपुर के इंस्पेक्टर नरेश कुमार बर्खास्त!

  उत्तर प्रदेश सहारनपुर : उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ की लापरवाही और भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस नीति का एक बार फिर असर देखने को मिला है सहारनपुर रेंज के DIG अजय कुमार साहनी ने जिले के मिर्जापुर थाने में तैनात रहे प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार को पुलिस की नौकरी से बर्खास्त कर दिया है इसको लेकर एक प्रेस नोट भी जारी किया गया है नरेश कुमार पर पूर्व MLC हाजी इकबाल की 91 लाख की संपत्ति पत्नी के नाम कराने के आरोप की जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की गई है दरअसल इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने थाना प्रभारी रहने के दौरान पूर्व MLC हाजी इकबाल उर्फ बाला पुत्र अब्दुल वहीद की ग्राम मिर्जापुर पोल की बेनामी संपत्तियों को जमकर बेचा था थाना मिर्जापुर इलाके में इकबाल की करीब 91.40 लाख रूपये की अनुमानित कीमत की 49.6 बीघा भूमि को इंस्पेक्टर ने अपने पद का दुरूपयोग कर अपनी पत्नी के नाम पर खरीद लिया था इंस्पेक्टर के भ्रष्टाचार की मुख्यमंत्री के यहां शिकायत हुई तो पहले इंपेक्टर को निलंबित करके मुकदमा कायम किया गया था उसके बाद संपत्ति खरीदने के आरोप में विभागीय जांच की गयी उच्च स्तरीय जांच में इंस्पेक्टर दोषी पाये गए. इसके बाद इंस्पेक्टर नरेश कुमार को DIG अजय कुमार साहनी ने पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है DIG अजय कुमार साहनी के कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि, इस प्रकार के मामलों में संलिप्त अन्य पुलिस कर्मियों की भी जांच कर कार्रवाई की जायेगी वहीं डीआईजी की इस कार्रवाई से पूर्व MLC की अन्य जमीनों को बेचने वाले पुलिस अधिकारियों और भू माफिया में हड़कंप मच गया है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन