Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: दरोगा ने महिला फरियादी से की अभद्रता, SSP ने लिया एक्शन,किया लाइन हाजिर!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Jan 31, 2025
Post views : 183

दरोगा ने महिला फरियादी से की अभद्रता, SSP ने लिया एक्शन,किया लाइन हाजिर!

  उत्तर प्रदेश अलीगढ़ : दरअसल अलीगढ़ में पुलिस चौकी में महिला फरियादी के साथ बदसलूकी करने वाले दरोगा विनोद कुमार राणा पर कार्रवाई की गई है आपको बता दें सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद SSP संजीव सुमन ने आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर करने के आदेश दिए हैं गणतंत्र दिवस के दिन वायरल वीडियो में देखा गया कि थाना मडराक की आसना पुलिस चौकी में तैनात दरोगा विनोद कुमार राणा ने एक महिला फरियादी को जमीन पर बैठा रखा था, जबकि वह खुद कुर्सी पर बैठकर उससे अभद्र व्यवहार कर रहे थे वीडियो के अनुसार, दरोगा महिला को झिड़कते हुए दिख रहा है, कह रहे चुप बैठ जा, चल हट महिला न्याय की गुहार लगाने पहुंची थी यह वीडियो 26 जनवरी को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया अलीगढ़ SSP संजीव सुमन ने जांच के बाद आरोपी दरोगा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करने के आदेश दिए हैं। महिला और उसकी बेटियों को कुछ दिनों पहले एक दबंग ने पीट दिया था महिला इसकी शिकायत लेकर चौकी में पहुंची थी इस दौरान दरोगा ने उसे अपने पैरों के पास जमीन पर बैठाया था महिला कई दिनों से फरियाद लेकर पहुंच रही थी वह दरोगा से कह रही थी कि आप कार्रवाई क्यों नहीं करते हैं इसके बावजूद दरोगा ने कुछ नहीं किया,SSP के अनुसार वीडियो सामने आने के बाद जांच करवाई गई इसके बाद यह कार्रवाई की गई है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन