Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

गंगाघाट में शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने पर भाजपा का फूटा गुस्सा,

की याद में पाँच रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

ससुराल से घर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में हुए सनसनीखेज दंपति हत्याकांड में पुलिस को दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है।

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी के गाजियाबाद में मुठभेड़, बदमाश ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्यवाही में आरोपी घायल!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Jun 21, 2025
Post views : 87

यूपी के गाजियाबाद में मुठभेड़, बदमाश ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्यवाही में आरोपी घायल!

  उत्तर प्रदेश गाजियाबाद : दरअसल गाज़ियाबाद में बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया, मामला गाजियाबाद की मोदीनगर क्षेत्र का है, मोदीनगर पुलिस द्वारा 21 जून 2025 को लगभग रात्रि 2:00 बजे अपराध की रोकथाम के लिए चेकिंग की जा रही थी चेकिंग के दौरान पुलिस को स्कूटी पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए, मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने स्कूटी सवार को रुकने का इशारा किया, पुलिस को देख स्कूटी सवार घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा स्कूटी सवार बुढ़ाना के जंगल की तरफ भागने लगा, स्कूटी सवार को भागते देख पुलिस का शक यकीन में बदल गया और पुलिस ने स्कूटी सवार का पीछा किया इस दौरान स्कूटी फिसल कर नीचे गिर गई, पुलिस से घिरता देख स्कूटी सवार दो लोगों में से एक व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया, आत्मरक्षक जवाबी कार्यवाही में स्कूटी सवार एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी जबकि दूसरा व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर जंगल के रास्ते भाग निकला, घायल व्यक्ति को पुलिस द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है   ACP मोदीनगर (कार्यवाहक) लिपि नगायच ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम शोएब है जो की जनपद मेरठ के दिल्ली गेट थाना क्षेत्र का रहने वाला है तलाशी के दौरान गिरफ्तार आरोपी की कब्जे से जिंदा कारतूस और ₹25000 बरामद हुए हैं, आरोपी ने बताया है कि 4 जून को लूट की घटना को अंजाम दिया गया था, शोएब पर विभिन्न जनपदों में चोरी, लूट, आर्म्स, एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के कुल 32 मुकदमे पंजीकृत है. अग्रिम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है. आपको बता दें कि गाजियाबाद में शुक्रवार देर शाम हुई मुठभेड़ में मुरादनगर थाने के सामने हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आप मोंटी चौधरी को गिरफ्तार किया गया था, जबकि घटना में वांछित अन्य आरोपी अजय पर ₹25000 का पुरस्कार घोषित है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन