Wed 16 Sep 2026

ब्रेकिंग

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

अब कोर्ट में पेश होना होगा

सड़क निर्माण का भरोसा

नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे हालात

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: फतेहपुर में दो जगहों पर लगी आग, एक घर जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने बचाई औद्योगिक प्लॉट की झाड़ियां!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Mar 18, 2025
Post views : 161

फतेहपुर में दो जगहों पर लगी आग, एक घर जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने बचाई औद्योगिक प्लॉट की झाड़ियां!

    उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बिंदकी तहसील के औद्योगिक क्षेत्र मलवा में अज्ञात कारणों से एक खाली प्लॉट में आग लग गई। आग धीरे-धीरे झाड़ियों में फैलने लगी, जिससे स्थानीय लोग घबरा गए और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिंदकी के अग्निशमन अधिकारी एफएसओ विनय तोमर दमकल गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे और प्लॉट नंबर 8 में लगी आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। वहीं दूसरी घटना जहानाबाद थाना क्षेत्र के रोशनपुर गांव की है, जहां बीती रात मजदूर राम संजीवन के घर में अचानक आग लग गई। हादसे के वक्त वह घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहा था। मोहल्ले वालों ने आग की लपटें देखकर उसे जगाया, लेकिन तब तक उसका घर पूरी तरह जल चुका था। इस हादसे में पीड़ित का 5,500 रुपये नकद, अनाज, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल विवेक कुमार ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी। रोशनपुर गांव में लगी आग पर ग्रामीणों ने अपने प्रयासों से काबू पा लिया। हालांकि, इस हादसे में मजदूर परिवार को बड़ा नुकसान हुआ है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन