Wed 16 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को गर्मी से बचाने के लिए पानी की बोतल और छाते दिए

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Apr 21, 2025
Post views : 143

भीषण गर्मी में एसपी दीपक भूकर ने की नेक पहल

सैय्यद फैज़ान "शीबू" रहमान ✍️

उन्नाव। भीषण गर्मी से हर कोई परेशान है। दिन भर शहर के चौक-चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने वालों को एसपी ने राहत सामग्री प्रदान की। सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी दीपक भूकर ने गर्मी से राहत और डिहाइड्रेशन से बचाव के उद्देश्य से यातायात पुलिसकर्मियों को पानी की मिल्टन बोतल और छतरी प्रदान किया। उन्होनें यहां पर मौजूद यातायात पुलिस के उप निरीक्षकों व आरक्षियों से कुशलक्षेम पूछा। एसपी ने निर्देश दिया कि गर्मी से खुद को बचाते हुए ड्यूटी करें। पुलिस कप्तान ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी पूरे दिन धूप में रहकर ड्यूटी करते हैं। वर्तमान में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में धूप से बचाव के उपाय किए जा रहे हैं। साथ ही एसपी दीपक भूकर ने उन्नाव शहर की यातायात को सुगम सुरक्षित करने सभी अधिकारी कर्मचारियों को हर संभव प्रयास करने हेतु अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने बताया गया। एसपी दीपक भूकर अपने सख्त फैसले से अपराधियों से लेकर भ्रष्ट पुलिसकर्मियों में दहशत कायम रहती है। वहीं ईमानदारी से मेहनत करने वाले पुलिसकर्मियों के साथ दीपक भूकर हर संभव मदद के लिए खड़े रहते है। यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने यातायात पुलिसकर्मियों की ओर से पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उन्नाव दक्षिणी प्रेमचंद व सीओ सिटी सोनम सिंह मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन