Sat 25 Apr 2026

ब्रेकिंग

सस्ती दवाओं की जगह ब्रांडेड दवाएं, जांच में पकड़ी गईं

मंत्री धर्मपाल सिंह बोले—समय और गुणवत्ता से समझौता नहीं

गैंगस्टर महेश निषाद की 32 लाख की संपत्ति कुर्क

गाली देने से नाराज पति ने पत्नी की हत्या की, शटर के हैंडल से सिर पर किया वार

बड़ा हादसा टला,एनएचएआई की मदद से हाइवे हुआ सुचारु

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: स्वतंत्रता दिवस पर GNRF फाउंडेशन की अनोखी पहल, नशे से मुक्ति ही असली आज़ादी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Aug 14, 2025
Post views : 101

मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट और सीएमओ पहुंचकर दी प्रेरणादायक शुभकामनाएं

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर GNRF फाउंडेशन ने समाज सुधार की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत की। फाउंडेशन का कहना है कि असली आज़ादी सिर्फ गुलामी से नहीं, बल्कि बुरी लतों से छुटकारा पाने में है। बुधवार शाम को आशियाना मैरिज हाल में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज और मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डा. हरी नंदन पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने फाउंडेशन की इस पहल की जमकर सराहना की।

इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज ने कहा कि नशा किसी भी समाज की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है। इस तरह के अभियानों से लोगों को जागरूक होकर नशे से दूरी बनाने की प्रेरणा मिलती है। राजीव राज ने भावनात्मक अंदाज में कहा, नशा केवल एक बुरी आदत नहीं, यह इंसान के सपनों, परिवार की खुशियों और समाज की तरक्की को निगलने वाली आग है। मैंने ऐसे कई परिवार देखे हैं जो नशे के कारण बिखर गए। हमें आजादी का असली मतलब तभी समझ आएगा जब हम अपने समाज को नशा मुक्त बना सकें। हर व्यक्ति अगर एक नशे करने वाले को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करे, तो हम एक मजबूत और स्वस्थ भारत का निर्माण कर सकते हैं।

वहीं, सीएमओ डॉ. हरी नंदन ने कहा नशा न केवल स्वास्थ्य बल्कि परिवार और समाज के भविष्य को भी खतरे में डालता है। इस अभियान से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और नई पीढ़ी को सही दिशा मिलेगी। उन्होंने कुटप्पा एक्ट की जानकारी दी। इस एक्ट के तहत स्कूल और अस्पताल की सीमा से 100 गज के भीतर नशे की बिक्री पर 200 रुपए का चालान और सजा का प्रावधान है। 18 साल से कम उम्र के बच्चों को नशे की बिक्री में शामिल पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई होती है।

गरीब नवाज फाउंडेशन के प्रमुख सैय्यद वसीक सत्तारी ने भावुक अंदाज में कहा, मैंने अपनी आंखों के सामने कई ऐसे घर देखे हैं जो नशे की वजह से बर्बाद हो गए। बच्चे अनाथ हो गए, मां-बाप का सहारा छिन गया। नशा केवल शरीर को नहीं, बल्कि सपनों, रिश्तों और जीवन की खुशियों को भी खत्म कर देता है। आज अगर हम एक भी व्यक्ति को नशे से दूर कर पाते हैं, तो समझिए हमने एक पूरी पीढ़ी को बचा लिया।

GNRF फाउंडेशन के अध्यक्ष असलम मदनी ने कहा जश्ने आज़ादी के मौके पर जिले में नशा मुक्ति की यह पहल शुरू की गई है। इसके अलावा हमारी संस्था गरीबों को राशन वितरण, सर्दियों में कंबल वितरण, ब्लड डोनेशन और पौधे वितरण जैसे सामाजिक कार्य भी करती रही है। हमारा उद्देश्य सिर्फ नशा मुक्ति नहीं, बल्कि समाज के हर जरूरतमंद वर्ग तक मदद पहुंचाना है।

कार्यक्रम में मौजूद सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षा जगत के प्रतिनिधियों और युवाओं ने नशा छोड़ने और दूसरों को भी छोड़ने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। अध्यक्ष ने कहा, "हमारा लक्ष्य नशा छुड़वाना ही नहीं बल्कि नशा मुक्त समाज बनाना है, जहां युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं।" कार्यक्रम के समापन पर सभी लोगों को तिरंगा भेंट किया गया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर गरीब नवाज फाउंडेशन के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और नशा मुक्ति अभियान से जुड़ने का समर्थन दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन