Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

गंगाघाट में शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने पर भाजपा का फूटा गुस्सा,

की याद में पाँच रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

ससुराल से घर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में हुए सनसनीखेज दंपति हत्याकांड में पुलिस को दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है।

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: हज़रत क़ासिम की याद में निकला मेंहदी का जुलूस, मातमदारों की नम हुई आंखे

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Jun 30, 2025
Post views : 85

पुलिस प्रशासन दिखा मुस्तैद,सीसी कैमरे से हुई निगरानी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान✍️

उन्नाव। शहर के तालिब सरांय में रविवार की रात को नवास-ए-रसूल हज़रत इमाम हुसैन के भतीजे व दामाद हजरत क़ासिम की याद में अंजुमन-ए-हुसैनियां कमेटी ने मुहर्रम की तीसरी रात में कदीमी मेंहदी का जुलूस निकाला। जुलूस में भारी संख्या में मातम करते हुए अजादार मौजूद रहे। वहीं मेहंदी जुलूस संपन्न होने तक पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल व प्रशासनिक अधिकारी डटे रहे।

[video width="848" height="478" mp4="https://thelucknowtimes.in/wp-content/uploads/2025/06/VID-20250630-WA0004.mp4"][/video]

जुलूस शुरू होने से पूर्व मजलिस को खिताब करते हुए अंजुमन-ए-हुसैनियां कमेटी के सक्रिय सद्स्य मोहम्मद रईस ने हज़रत कासिम के जीवन व कर्बला के शहीदों में उनकी महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनकी शहादत को दुनिया ताकयामत नहीं भूल सकेगी। कहा कि कर्बला का वाकया हुए 14 सौ साल से ज्यादा का वक्त गुजर गया लेकिन आज तक लोग वहां के शहीदों को भुला नहीं सके। कर्बला की शहादत दुनिया की अजीम कुर्बानियों में से एक है।

[video width="848" height="478" mp4="https://thelucknowtimes.in/wp-content/uploads/2025/06/VID-20250630-WA0003.mp4"][/video]

मजलिस खत्म होने के बाद मेंहदी के साथ जुलूस निकला गया। इस दौरान भारी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। मातमदारों की आंखें इस दौरान नम रहीं। जुलूस तालिब सरांय से शुरु होकर कई रास्तों में गश्त किया।

पुलिस प्रशासन ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखा। सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो। स्थानीय पुलिस के साथ ही ड्रोन कैमरे और CCTV से निगरानी की गई। मोहल्ले के गणमान्य नागरिकों और धर्मगुरुओं ने भी प्रशासन के सहयोग से शांतिपूर्ण जुलूस की जिम्मेदारी निभाई।

[video width="848" height="478" mp4="https://thelucknowtimes.in/wp-content/uploads/2025/06/VID-20250630-WA0006.mp4"][/video]

बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

इस दौरान मज़ाहिर जैदी, सैफ जैदी, नावेद जाफरी, मजहर हुसैन, नकी अब्बास, आतिफ हसन (सनी), बादशाह हुसैन आदि लोगो ने नोहा खानी की इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन