Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

गंगाघाट में शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने पर भाजपा का फूटा गुस्सा,

की याद में पाँच रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

ससुराल से घर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में हुए सनसनीखेज दंपति हत्याकांड में पुलिस को दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है।

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: औद्योगिक क्षेत्र में आयकर विभाग की दबिश से मचा हड़कंप

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Sep 11, 2025
Post views : 91

यूरो फुटवियर फैक्ट्री को सील कर कर्मचारियों को बाहर निकाला

 

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। अकरमपुर औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार सुबह आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया। सुबह करीब आठ बजे विभाग की कई टीमें अचानक औद्योगिक क्षेत्र में छापेमारी शुरू कर दी। आयकर विभाग की टीमों ने अलग-अलग फैक्ट्रियों में एक साथ छापेमारी शुरू कर दी। सबसे बड़ी कार्रवाई यूरो फुटवियर में देखने को मिली। यहां पहुंचते ही अधिकारियों ने फैक्ट्री को घेर लिया, कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया और पूरे परिसर को सील कर दिया। इसके बाद दस्तावेजों और कंप्यूटर सिस्टम की गहन जांच शुरू कर दी गई। सूत्रों का कहना है कि विभाग को पहले से टैक्स चोरी और कालेधन से जुड़े कुछ अहम इनपुट मिले थे। इन्हीं आधार पर कार्रवाई की जा रही है। हालांकि विभाग ने अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। अचानक हुई इस छापेमारी ने पूरे औद्योगिक क्षेत्र में खलबली का माहौल बना दिया है। यूरो फुटवियर के कर्मचारियों के अचानक बाहर निकाले जाने से अफरा-तफरी और अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गई। वहीं, आस-पास की अन्य फैक्ट्रियों के मालिकों और कारोबारियों के बीच भी स्तब्धता और बेचैनी देखी जा रही है। कई लोग अपने-अपने स्तर पर इस घटना की जानकारी जुटाने और इसके संभावित असर को समझने की कोशिश में जुटे हुए हैं। इस कार्रवाई ने एक बार फिर उद्योग जगत में यह संदेश दिया है कि कर संबंधी अनियमितताओं के मामले में अधिकारी किसी भी स्तर पर नरमी नहीं बरतने वाले हैं। जांच के और नतीजे सामने आने का इंतजार है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन