Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: मेरठ में उद्योगपति की गोली मारकर हत्या, 3 अप्रैल से लापता था उद्योगपति, नहर में मिला शव!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Apr 7, 2025
Post views : 156

मेरठ में उद्योगपति की गोली मारकर हत्या, 3 अप्रैल से लापता था उद्योगपति, नहर में मिला शव!

उत्तर प्रदेश मेरठ: मेरठ जिले में महरौली मार्ग पर छोटी नहर में एक उद्योगपित का शव मिलने से हड़कंप मच गया है, उद्योगपति 3 अप्रैल से लापता थे पुलिस की तीन टीमें उनकी तलाश कर रही थीं शव की स्थिति देखकर लग रहा है कि उद्योगपति की हत्या की गई है शरीर पर चोट के निशान हैं और गोली भी लगी है पुलिस ने मर्डर की गुत्थी सुलझाने के लिए तीन संदिग्ध को हिरासत में लिया है शव मिलने के बाद उद्योगपित के परिवार में कोहराम मचा है मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र से रहस्यमयी परिस्थितियों में 3 अप्रैल को 49 वर्षीय उद्योगपति इमरान अली लापता हो गए थे परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी इस पर पुलिस की 3 टीमें उद्योगपति की तलाश में जुट गई थीं सोमवार को परतापुर क्षेत्र में उद्योगपति की डेड बॉडी मिली है महरोली मार्ग पर रजवाहे (छोटी नहर) में एक शव देखा गया था जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे बाहर निकाला, लाश फूल चुकी थी, जिससे अंदेशा है कि हत्या दो या तीन दिन पहले की गई है पुलिस ने जब पड़ताल की तो पता चला कि जो उद्योगपति 3 अप्रैल से लापता थे, शव उन्हीं का है   SSP डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसमें बाकी जानकारी मिलेगी शरीर पर कई गहरे घाव हैं, गोली के भी निशान हैं इससे लग रहा है कि हत्या की गई है आपको बता दें कि उद्योगपति इमरान की मेरठ के शताब्दीनगर इंडस्ट्रियल एरिया में डीआई कंडक्टर कॉपर के नाम से फर्म है परिजनों के मुताबिक गुरुवार शाम वह नमाज पढ़ने के लिए घर से स्कूटर लेकर निकले थे लेकिन, उसके बाद जब देर रात तक लौटकर नहीं आए तो बेटे आमिर ने पुलिस को जानकारी दी जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की थी SSP के मुताबिक परिजनों ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सम्पर्क किया था पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी जांच में कुछ संदिग्ध लोगों के नाम सामने आए हैं परिजनों ने पैसे के लेन-देन को लेकर कुछ लोगों पर शक जाहिर किया है पुलिस उनको हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है जांच के दौरान ही पूर्व में इमरान की स्कूटर बरामद हुई थी सोमवार को शव मिला है SSP मेरठ का कहना है कि इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीम टीम लगी हैं जल्द ही पूरे मामले में पुलिस खुलासा करेगी!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन