Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे तीन परिवारों के सहारे बने अंकित परिहार

गड़बड़ी के आरोपों को यूपीसीए ने नकारा

रातभर चला चेकिंग अभियान

डीएम-एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं

परिवारों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: उत्तर प्रदेश के 10 वकीलों के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई खत्म, इलाहाबाद हाईकोर्ट का जजमेंट!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Jan 11, 2025
Post views : 145

उत्तर प्रदेश के 10 वकीलों के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई खत्म, इलाहाबाद हाईकोर्ट का जजमेंट!

  उत्तर प्रदेश प्रयागराज : दरअसल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज जिला न्यायालय में गत 29 अप्रैल की घटना पर सिविल जज सीनियर डिवीजन की रिपोर्ट पर लंबित आपराधिक अवमानना मामले में मुख्य दो वकीलों रणविजय सिंह व मोहम्मद आसिफ के अलावा अन्य सभी अधिवक्ताओं को अवमानना कार्यवाही से बरी कर दिया है कोर्ट ने कहा कि 10 वकीलों को नोटिस जारी किया गया था लेकिन किसी के खिलाफ घटना में शामिल होने का कोई साक्ष्य नहीं दिया गया इनमें कुछ विवाह समारोह या अन्य निजी कार्य के कारण शहर से बाहर थे संजीव सिंह व ऋतेश श्रीवास्तव हाईकोर्ट में वकालत करते हैं और CCTV फुटेज व पीठासीन अधिकारी की रिपोर्ट में दो वकीलों की ही पहचान की गई है. पुलिस की चार्जशीट पर अदालत ने संज्ञान भी ले लिया है ऐसे में दो को छोड़कर अन्य को अवमानना कार्यवाही से अवमुक्त कर दिया गया यह आदेश न्यायमूर्ति एसडी सिंह एवं न्यायमूर्ति गौतम चौधरी की खंडपीठ ने आपराधिक अवमानना मामले की सुनवाई करते हुए दिया है इस मामले में शुरुआत में रणविजय सिंह व मोहम्मद आसिफ को अवमानना नोटिस दिया गया था बाद में जिला जज की रिपोर्ट पर दस वकीलों को नोटिस जारी किया गया कुछ को नोटिस गलत चला गया उन्होंने आपत्ति की जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र रज्जू ने भी कहा कि लोगों के बताने पर नाम लिए थे हलफनामा भी दाखिल किया इस पर 10 वकीलों के खिलाफ दस महीने से चल रही अवमानना कार्यवाही समाप्त कर दी गई!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन