Sat 31 Oct 2026

ब्रेकिंग

मीडिया प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर,

अनिल सिंह सिसौदिया” द्वारा सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुलिस कर्मियों को देश की एकता,अखण्डता एवं सुरक्षा

तिकोनिया पार्क में याद किए गए लौह पुरुष

स्वागत में उमड़े कार्यकर्ता, बड़े चेहरे रहे नदारद

14 लाख एडवांस लेकर दूसरे को बेची

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: लखनऊ कलेक्ट्रेट की महिला कर्मचारी घूस लेते हुए रंगे हाथों चढ़ी हत्थे, पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर मांगी थी घूस!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, May 24, 2025
Post views : 224

लखनऊ कलेक्ट्रेट की महिला कर्मचारी घूस लेते हुए रंगे हाथों चढ़ी हत्थे, पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर मांगी थी घूस!

उत्तर प्रदेश लखनऊ : दरअसल राजधानी लखनऊ के कलेक्ट्रेट में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला कर्मचारी को घूस लेते एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों धर लिया, एंटी करप्शन की गिरफ्त में आई महिला चन्द्रमाला, सहायक कोषाधिकारी लेखाकार, कोषागार कलेक्ट्रेट लखनऊ के पद पर तैनात है, कर्मचारी पेंशन वेरीफिकेशन के लिए रिश्वत मांग रही थी. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है आपको बता दें कि पीड़ित सौरभ श्रीवास्तव ने यूपी विजिलेंस के लखनऊ सेक्टर के एसपी को शिकायत की किया था कि उसके बाबा स्व० हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी) की मृत्यु 10 मई 2024 को हो गई थी. मेरे पिताजी दिव्यांग हैं जो अपने पिता पर पूर्णतया आश्रित थे, बाबा की मृत्यु के बाद पिताजी की पारिवारिक पेंशन लखनऊ कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में नियुक्त सहायक कोषाधिकारी लेखाकार चन्द्रमाला की ओर से स्वीकृत होनी थी पेंशन आवेदन करने पर चन्द्रमाला की ओर से पेंशन स्वीकृत कर दी गयी, जिसमें पैसे की मांग की गयी थी, सौरभ श्रीवास्तव के पिता का स्वतंत्र रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस हेल्थ कार्ड भी बाबा की मृत्यु के बाद बनना है हेल्थ कार्ड की आनलाइन प्रक्रिया 14 मई 2025 को किया गया, हेल्थ कार्ड वेरीफाई करने के लिये चन्द्रमाला से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि पिछले पेंशन का बकाया 12 हजार पहले दो नहीं तो आवेदन कैंसिल कर दी जायेगी और भविष्य में जो भी मेडिकल बिल आयेगा उसे भी कैंसिल कर दिया जायेगा पुलिस अधीक्षक सर्तकता अधिष्ठान ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच कराई गयी. गोपनीय जांच में मामला सही पाये जाने पर शनिवार को लखनऊ सेक्टर की ट्रैप टीम ने चन्द्रमाला को सौरभ श्रीवास्तव से बारह हजार रिश्वत लेते हुये रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. चन्द्रमाला के खिलाफ थाना उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ सेक्टर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराकर विधिक कार्रवाई की जा रही, वहीं एसपी ने बताया कि सतर्कता अधिष्ठान की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई करायी जाती है, यदि किसी लोकसेवक (राजपत्रित/अराजपत्रित/अन्य) द्वारा सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग की जा रही हो तो रिश्वत विरोधी हेल्प लाइन नं0-9454401866 पर आप कर सकते हैं!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन