Sun 13 Sep 2026

ब्रेकिंग

कंपनी कर्मचारी पर सात लाख रुपये के हड़पने का आरोप

कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कुश्ती के दांव-पेंच ने खूब बटोरी तालियां

टीवी-फिल्म में मौका पाने को 60 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

सरकार के खिलाफ नारेबाजी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: लोक नगर गेट संख्या-35 पर नया एंट्री मार्ग, क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए विधायक ने लिया जायजा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Sep 7, 2025
Post views : 167

विधायक बोले: गुणवत्ता पर विशेष ध्यान, लोगों को नहीं होगी असुविधा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। शहर के लोक नगर गेट संख्या-35 पर रेलवे क्रॉसिंग से जुड़ा एंट्री मार्ग अब क्षेत्रवासियों की परेशानी दूर करेगा। रविवार को सदर विधायक पंकज गुप्ता ने यहां बन रही बाउंड्री का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्माण कार्य तेज़ी और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि यह एंट्री मार्ग क्षेत्रवासियों की सुविधा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए बनाया जा रहा है। साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि आने वाले समय में लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि तय समय सीमा में काम पूरा होगा। वहीं स्थानीय लोगों ने विधायक का आभार जताते हुए कहा कि लंबे समय से इस रास्ते की जरूरत महसूस हो रही थी, अब उनके आने-जाने में आसानी होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन