Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

विधायक पंकज गुप्ता ने कहा, संस्कारों की नींव हैं गुरु

हरदोई पुल पर युवक की कटी गर्दन, आईसीयू में भर्ती

अन्नू टंडन की पहल पर दो जरूरतमंदों को मिली ट्राई साइकिल

कई गौवंशों के शव मिलने से मचा हड़कंप

तीन दिन बाद भी बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: मकर संक्रांति के अवसर पर यमुना नदी के तेलानवीर बाबा मंदिर पर लगा भब्य मेला, यमुना नदी में भी हजारों श्रद्धांलुओं ने भी लगाई डुबकी!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Jan 14, 2025
Post views : 197

मकर संक्रांति के अवसर पर यमुना नदी के तेलानवीर बाबा मंदिर पर लगा भब्य मेला, यमुना नदी में भी हजारों श्रद्धांलुओं ने भी लगाई डुबकी!

    उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर ब्लॉक के सरकंडी गांव के तेलानवीर बाबा में यमुना नदी किनारे मेला का आयोजन हुआ। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में डुबकी लगाक़र खिचड़ी का दान किया, और बच्चों व महिलाओं ने मेले में खूब खरीददारी किया। मेले में बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। तो वहीं दूसरी तरफ़ सरकंडी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व भाजपा नेता संतोष द्विवेदी ने मेला में चाय स्टाल लगवा क़र मेले में आए हुए लोगों को निःशुल्क चाय पिलाई। और इस मौके पर जनार्दन त्रिपाठी, चेतन त्रिपाठी, संजय सिंह, चुनुवा सिंह, ननकवा अवस्थी, पूर्व प्रधान सरकंडी रामौतार मौर्य, सुशील अवस्थी, बबलू सिंह, वीर करन शर्मा, प्रेमशंकर निषाद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबूलाल पासवान, लाल बाबू द्विवेदी, पप्पू सिंह, आशापाल निषाद,सहित समस्त मेला कमेटी मौजूद रहे। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष असोथर राममहेश की तरफ से चाय स्टाल भी लगाया गया जहां मेले में मौजूद लोगों को चाय पिलाई गई। इस दौरान मछुआ प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष/निषाद समाज के जिला अध्यक्ष फतेहपुर शिवबरन निषाद उर्फ त्यागी बाबा, मंडल महामंत्री रज्जन शुक्ला, पूर्व जिलापंचायत सदस्य सुखराज निषाद, मंडल युवा मोर्चा के आशुतोष विश्वकर्मा, साहिल आर्य, चंद्रभान पासवान, मूलचंद्र निषाद, मतोले मौर्य, लाखन निषाद, रोशन सिंह, इंद्रेश तिवारी, अमर निषाद, गुड्डू निगम, सहित भाजपा नेता शामिल रहे। थाना प्रभारी विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि अतिसंवेदन शील यमुना कटरी क्षेत्र होने की वजह से सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस फोर्स व एक कंपनी पीएसी और लगभग आधा सैकड़ा भर रिजर्व पुलिस बल सुरक्षा हेतु मौजूद रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन