Sat 12 Sep 2026

ब्रेकिंग

रामपुर ने पूरे सूबे में अपनी कर्मठता और कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

अंडर 14 हॉकी गर्ल्स ने नगर विधायक , आकाश सक्सेना से सुविधाओं को लेकर पत्र सौंपा, ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

मौके पर जेसीबी चलने का आरोप

पुलिस ने घर के पास से दबोचा

मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: पेपर बैग दिवस: नपा अध्यक्षा ने ठेले व दुकान लगाने वालों को बांटे पेपर बैग

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Jul 12, 2025
Post views : 207

नगरपालिका चला रही जागरूकता अभियान

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान✍️

उन्नाव। पर्यावरण संरक्षण जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत पर्यावरण व आत्मनिर्भर मिशन के तहत नगरपालिका दुकानदारों से प्लास्टिक कैरी बैग की जगह ब्राउन पेपर बैग या पेपर से बने हुए ठोंगा में ग्राहकों को सामान वितरण करके दुकानदारों को जागरूक कर रही है। दुकानदारों को पेपर बैग का फायदा बताने के साथ पॉलीथिन कैरी बैग के दुष्प्रभाव से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को बताया जा रहा है।

अंतराष्ट्रीय पेपर बैग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को नगरपालिका अध्यक्षा श्वेता मिश्रा ने शेखपुर नहर बाजार पर ठेला लगाने वालों और छोटे दुकानदारों को पेपर के बैग व डस्टबिन बांटे गए। वितरण के दौरान प्लास्टिक के उपयोग से बढ़ते प्रदूषण व आने वाली पीढ़ी को होने वाले खतरे से बचाने की बात बताई गई। साथ ही लोगों से भी निवेदन किया कि प्लास्टिक के बजाए आप लोग पेपर बेग का उपयोग करें। इस अवसर पर नपा अध्यक्षा श्वेता मिश्रा ने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण एक मानव निर्मित वैश्विक तबाही है, जो पर्यावरण, जैव विविधता के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य के लिए भी बड़ा खतरा है।

इस दौरान कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी एसके गौतम समेत कई सभासद मौजूद रहे। इनमें आदर्श नगर से राकेश शाहू, सिंगरोसी से शिववरन कुशवाहा, अकरमपुर से सर्वेश गुप्ता और एबी नगर उत्तरी से मनीष शुक्ला शामिल थे। इसके अलावा कुलदीप चौहान, शरद मिश्रा, सूरज सिंह भदौरिया, सफाई निरीक्षक रश्मि पुष्कर और अशोक पाल सहित पालिका के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। नगरपालिका लगातार समय समय पर जागरुकता अभियान चलाकर लोगों व दुकानदारों से पॉलीथिन कैरी बैग का उपयोग नहीं करके ब्राउन पेपर बैग व पेपर से बना हुआ ठोंगा का उपयोग करने की अपील कर रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन