Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे तीन परिवारों के सहारे बने अंकित परिहार

गड़बड़ी के आरोपों को यूपीसीए ने नकारा

रातभर चला चेकिंग अभियान

डीएम-एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं

परिवारों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: सीतापुर सांसद राकेश राठौर को High court से नहीं मिली राहत, रेप के आरोप में जेल में हैं बंद!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Feb 24, 2025
Post views : 138

सीतापुर सांसद राकेश राठौर को High court से नहीं मिली राहत, रेप के आरोप में जेल में हैं बंद!

  उत्तर प्रदेश सीतापुर : उत्तर प्रदेश की सीतापुर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं, आपको बता दें रेप के आरोप में जेल में बंद सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका पर आज सुनवाई हुई लेकिन, इस पर कोई फैसला नहीं हो सका सुनवाई के बाद कोर्ट ने आगली तारीख 27 फरवरी दी है सीतापुर के बट्सगंज निवासी एक महिला नेता ने सांसद राकेश राठौर पर 4 साल तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था सांसद के पैरोकार लगातार उनकी जमानत के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है बता दें कि गिरफ्तारी से पहले भी उन्होंने अग्रिम जमानत याचिका के लिए सीतापुर न्यायालय और हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका पर आज सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान की एकल पीठ के समक्ष राज्य सरकार ने अपना शपथपत्र प्रस्तुत किया अभियुक्त राकेश राठौर की ओर से उपस्थित अधिवक्ता ने शपथ पत्र का जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की न्यायालय ने इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख 27 फरवरी निर्धारित की है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन