Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: एसपी जय प्रकाश सिंह ने ली परेड की सलामी, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Oct 10, 2025
Post views : 164

मेस, बैरक और पीआरवी वाहनों की व्यवस्था देख दी हिदायतें

 

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन हुआ, जिसमें पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने परेड की सलामी ली और जवानों की तैयारियों का जायजा लिया। परेड में पुलिस लाइन का बल, विभिन्न थानों और शाखाओं में तैनात पुलिसकर्मी और रिक्रूट आरक्षी शामिल हुए।निरीक्षण के दौरान एसपी ने जवानों की ड्रेस, अनुशासन और परेड की लाइनअप की बारीकी से जांच की। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया और पीआरवी वाहनों, मेस, बैरक और गार्द रजिस्टर की स्थिति देखी। साफ-सफाई और व्यवस्था को लेकर उन्होंने जिम्मेदार कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि नियमित परेड से न सिर्फ फिटनेस और अनुशासन बढ़ता है, बल्कि पुलिस बल में एकजुटता और टीम भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि जनता के साथ व्यवहार में संयम और संवेदनशीलता बनाए रखें। परेड के दौरान सीओ सिटी दीपक यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने जवानों का हौसला बढ़ाया और कहा कि परेड जैसी गतिविधियां पुलिस बल की कार्यशैली को और बेहतर बनाती हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन