Sat 25 Apr 2026

ब्रेकिंग

सस्ती दवाओं की जगह ब्रांडेड दवाएं, जांच में पकड़ी गईं

मंत्री धर्मपाल सिंह बोले—समय और गुणवत्ता से समझौता नहीं

गैंगस्टर महेश निषाद की 32 लाख की संपत्ति कुर्क

गाली देने से नाराज पति ने पत्नी की हत्या की, शटर के हैंडल से सिर पर किया वार

बड़ा हादसा टला,एनएचएआई की मदद से हाइवे हुआ सुचारु

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: अघोषित बिजली कटौती को लेकर सपा नेताओं ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Jul 30, 2025
Post views : 95

ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्या: अंकित परिहार

 

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। अघोषित बिजली कटौती सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर सपा नेता अंकित सिंह परिहार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के  उपजिलाधिकारी बीघापुर को ज्ञापन सौंपा। बिजली कटौती सहित कई समस्याओं के मुद्दे पर बुधवार को समाजवादी पार्टी नेताओं ने एसडीएम रणवीर सिंह से मुलाकात की। इस दौरान सपा नेताओं ने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की।

भगवंतनगर विधानसभा से सपा के पूर्व प्रत्याशी अंकित सिंह परिहार ने ज्ञापन सौंपने के दौरान कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की स्थिति बेहद खराब है। धान की रोपाई के समय किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। इससे उनकी फसलें खराब हो रही हैं। लेकिन जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। अंकित परिहार ने कहा कि उमस भरी गर्मी के दौर में वर्तमान समय से अघोषित बिजली कटौती चरम पर है। आम जनमानस त्राहि-त्राहि कर रहा है, ऐसे में बिजली आपूर्ति ठीक करने के साथ ही बिजली के बिलों को भी माफ किया जाए। इस दौरान नाला सफाई की भी मांग हुई, बारिश के मौसम आ गया है लेकिन कई इलाकों में अभी तक नाला सफाई नहीं हुई। ऐसे में बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है। उन्होनें चेतवानी देते हुए कहा कि बिजली व्यवस्था मे जल्द सुधार नही हुआ तो समाजवादी पार्टी क्षेत्र में जनआंदोलन करेगी।

ज्ञापन लेते हुए एसडीएम रणवीर सिंह ने समस्याओं के जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द बिजली और अन्य समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा ताकि आम जनमानस को किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो। ज्ञापन सौंपने वालों में विधानसभा अध्यक्ष ओम प्रकाश पासवान, जिला उपाध्यक्ष रूप नारायण पटेल, जिला सचिव श्रीनारायण पाल शामिल थे। इसके अलावा पूर्व जिला पंचायत सदस्य फूलचंद्र पासवान, पप्पू चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष शिवनारायण गौड़ और विजय यादव भी मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन