Sat 12 Sep 2026

ब्रेकिंग

रामपुर ने पूरे सूबे में अपनी कर्मठता और कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

अंडर 14 हॉकी गर्ल्स ने नगर विधायक , आकाश सक्सेना से सुविधाओं को लेकर पत्र सौंपा, ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

मौके पर जेसीबी चलने का आरोप

पुलिस ने घर के पास से दबोचा

मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: लापरवाही: शराब को निकालकर दूसरी बोतल में भरता दिखा युवक, वीडियो वायरल के बाद मचा हड़कंप

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Jul 16, 2025
Post views : 212

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान✍️

उन्नाव। शराब में मिलावट करने का मामला सामने आया है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक युवक देसी शराब के डिब्बो से मेडिकल सिरिंज के माध्यम से शराब निकालकर बड़ी बोतल में भरता हुआ दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। देसी शराब को सिरिंज के जरिए शराब चोरी कर बोतलें भरने का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक शराब ठेके का सेल्समैन बताया जा रहा। चर्चा है कि पौवे से असली शराब निकालकर वह मिलावटी शराब तैयार कर रहा है। हालाकिं "द लखनऊ टाइम्स" सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। दो मिनट सात सेकेंड के वीडियो में एक युवक पास में रखी शराब की पेटी से पौवा निकालकर जमीन पर रखता है। फिर सिरिंज से पौवे से शराब निकालकर एक बोतल में भर रहा है। दोहराते हुए वह कई पौवे उठाकर उनमें से शराब निकाल रहा है। इस दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया। यह वायरल वीडियो बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नौबतगंज का होने का दावा किया जा रहा है।

लोगों ने कार्रवाई की मांग की

वीडियो वायरल के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है वहीं यह भी पता लगाने की मांग कि इसके पीछे कोई गैंग या नेटवर्क तो नहीं है।

जिला आबकारी अधिकारी ने कही जांच की बात

मिलावट करते हुए शराब का वीडियो वायरल के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा फैल गया।  इधर, खबर की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। आबाकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने ठेके पर निरिक्षण किया जहां किसी प्रकार की अवैध वस्तु नही मिली। वीडियो मे दिख रहे युवक की तालाश की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन