Wed 16 Sep 2026

ब्रेकिंग

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

अब कोर्ट में पेश होना होगा

सड़क निर्माण का भरोसा

नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे हालात

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: फतेहपुर में हिट एन्ड रन के दो दिन बाद वृद्ध बाइक चालक की इलाज के दौरान कानपुर हैलेट में हुई मौत 

THE LUCKNOW TIMES

Wed, May 28, 2025
Post views : 149

फतेहपुर में हिट एन्ड रन के दो दिन बाद वृद्ध बाइक चालक की इलाज के दौरान कानपुर हैलेट में हुई मौत 

 

- मौत के बाद परिजनों व ग्रामीणों में काफ़ी आक्रोश 

  स्थानीय लोगों व राहगीरों ने घटना का मुख्य कारण बताया कि पेट्रोल पम्प के दोनों साइड रात दिन भारी वाहनों का जमवाडा लगा रहता है, जिसके कारण उस दिन भी घटना को अंजाम देने वाली अज्ञात ब्रेजा कार ने भी ट्रको के खडे होने से भृमित होने से आउट साइड जाकर बाइक चालक को उड़ा कर तीस मीटर तक बाइक घसीट ले गया था।   मौत की खबर सुनते ही भारतीय किसान यूनियन टिकैत के युवा जिलाध्यक्ष ने सैकड़ों कार्यकताओं के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर पेट्रोल पम्प कर खडे दर्जनों डंफरो, ट्रकों को सीज की कार्यवाही की मांग करते हुए, भारी वाहनों को ऑन रोड पे नहीं खडे करने की हिदायत दिया।   दरअसल पूरा मामला यूपी फतेहपुर जनपद के सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के कसरेहटा गांव निवासी अमर नाथ यादव पुत्र गंगाराम सोमवार सुबह करीब 9:00 बजे अफोई पेट्रोल पम्प से तेल डलवा कर प्रेम नगर कस्बा धान का बीज लेने जा रहा था जैसे ही सड़क पार करने लगा तभी सामने से तेज रफ्तार अज्ञात ब्रेजा कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक 10 फीट ऊपर उड़कर जमीन पर गिर गया तो वहीं बाइक 30 मीटर तक घसीटती रही।   घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने घायल को आनंन फानन उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया था जिसका 2 दिन बाद कानपुर हैलेट में इलाज के दौरान मौत हो गई मौत के बाद भारतीय किसान यूनियन के युवा जिला अध्यक्ष विवेक सिंह यादव ने अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ अब कोई पेट्रोल पंप पहुंचकर सड़क के किनारे दोनों तरफ खड़े ट्रैकों की चलन की मांग किया और साथ ही यहां पर ट्रैकों को नहीं रुकने के लिए हिदायत दिया   पूरे मामले में अब तक अब अफोई पुलिस चौकी की पुलिस हाईटेक सीसीटीवी कैमरा से घटना युक्त ब्रेजा कर की तलाश में जुटी हुई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन