Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

परेड ग्राउंड में देशभक्ति और कला का संगम : जाकिर हुसैन की चार धाम की पेंटिंग बनी आकर्षण!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Nov 30, 2025
Post views : 359

उत्तरखण्ड देहरादून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ सुबह परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण और सामूहिक वंदे मातरम् के साथ हुआ। परिसर में देशभर से आए छात्र प्रतिनिधियों ने पारंपरिक परिधानों में अपनी भागीदारी दर्ज की, जिससे आयोजन स्थल रंग-बिरंगी संस्कृति और विविधता का प्रतीक बन गया।

ढोल, मंजीरा और नगाड़े की स्वर लहरियों पर उत्तराखंडी अंदाज में मेहमानों का स्वागत हुआ। पहले दिन का माहौल उत्साह, संवाद और सांस्कृतिक मेलजोल की तस्वीर पेश करता रहा।

कार्यक्रम में एक दृश्य ऐसा भी रहा जिसने सभी का दिल छू लिया। देहरादून के जाने-माने पेंटिंग कलाकार ज़ाकिर हुसैन ने चार धाम और ओम पर्वत की भव्य झांकी को रंगों के माध्यम से जीवंत रूप दिया।

कैनवास पर उभरते हिमालयी शिखर, मंदिर प्रांगण और दर्शनीय दृश्य देखकर दर्शक ठहरने को मजबूर हो गए। हिन्दू आस्था के प्रमुख धामों का चित्रांकन मुस्लिम कलाकार द्वारा किया गया, जिसने एकता और साझा सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संदेश दिया। प्रतिनिधियों से लेकर आगंतुकों तक जिसने भी ये कलाकृति देखी, प्रशंसा किए बिना नहीं रहा।

कई छात्रोंने कहा कि कला किसी धर्म की सीमाओं में बंधकर नहीं चलती, बल्कि जोड़ने का काम करती है। अधिवेशन के पहले ही दिन यह झांकी संवाद, सद्भाव और साझी भारतीय पहचान की मिसाल बन गई।

Tags :

Times of Lucknow

Uttarakhand breaking

Breaking uttrakhand

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन