Wed 04 Nov 2026

ब्रेकिंग

नागफनी थाने के प्रभारी मनीष सक्सेना व उनकी टीम ने किया अवैध पटाखा फैक्टरी का किया भंडाफोड़,

टावर की बाउंड्रीवाल में सज रही थी जुए की फड़, सात गिरफ्तार

चार लाख रुपये भी ले गए चोर

लोकतंत्र की आवाज बुलंद करने लखनऊ पहुंचे प्रवीण भानु

विधायक अनिल सिंह के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचे कार्यकर्ता

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

दो आरोपी गिरफ्तार अवैध पटाखे व सामग्री बरामद : नागफनी थाने के प्रभारी मनीष सक्सेना व उनकी टीम ने किया अवैध पटाखा फैक्टरी का किया भंडाफोड़,

आलम वारसी 2

Wed, Nov 4, 2026
Post views : 35

मुरादाबाद। थाना नागफनी पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए पटाखे बनाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध पटाखे, बारूद और पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देशन में आगामी त्योहारों को देखते हुए अपराध रोकने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 3 नवंबर को थाना नागफनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गुड़ियाबाग मोहल्ले में सावरी चिरती मस्जिद के पास एक मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे हैं।

सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की और वसीम पुत्र अब्दुल रहमान निवासी गुड़ियाबाग तथा यासीन पुत्र अब्दुल रहमान निवासी मेराज वाली गली, दौलतबाग को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मौके से प्लास्टिक की 27 बोरियों में भरे अवैध पटाखे और मिट्टी के अनार, तीन बोरियों में 83 किलो 250 ग्राम बारूद, पटाखों के खाली ब्रांडेड डिब्बे, रैपर शीट, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और दो अदद कूटरचित आधार कार्ड बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक आरोपी पटाखों पर नकली रैपर लगाकर उन्हें असली ब्रांड का बताकर बेचने की तैयारी कर रहे थे। मामले में थाना नागफनी में संबंधित धाराओं और विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में वसीम की उम्र करीब 32 वर्ष और यासीन की उम्र करीब 35 वर्ष बताई गई है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी मनीष सक्सेना, उपनिरीक्षक तेजेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह, कांस्टेबल अरुण कुमार, कांस्टेबल बालेश्वर तथा कांस्टेबल शेखर मलिक शामिल रहे।

Tags :

मुरादाबाद

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन