: शहर के विकास कार्यों में दो नई सड़कों का हुआ लोकार्पण
Wed, Sep 17, 2025
लोकार्पण कार्यक्रम में सभासदों और क्षेत्रवासियों की रही बड़ी भागीदारी
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
उन्नाव। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में नवनिर्मित सड़कों का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानू ने सोमवार को वार्ड संख्या 20 तालिब सराय और वार्ड संख्या 32 गद्दियाना में इंटरलॉकिंग सड़कों का शुभारंभ किया।
वार्ड संख्या 20 तालिब सराय के सभासद फ़हद सिद्दीकी के आग्रह पर, मोहम्मद इस्माइल के घर वाली गली से लेकर करबला होते हुए शफ़ीक़ अहमद के घर तक नवनिर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया गया। वहीं वार्ड संख्या 30 गद्दियाना में सभासद मेराजुद्दीन के विशेष आग्रह पर धवन रोड मार्केट को जोड़ने वाली हक प्लाजा से बिलाल बांस-बल्ली की दुकान तक बनी सड़क का लोकार्पण भी किया गया।
इस मौके पर तालिब सराय के सभासद फ़हद सिद्दीकी, गद्दियाना सभासद मेराजुद्दीन, गांधी नगर सभासद दीपक दीक्षित मोनू, सुनील तिवारी, कुलदीप चौहान समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानू ने कहा कि शहर की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका लगातार काम कर रही है। जनता की समस्याओं और आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सभासदों के सहयोग और जनता के समर्थन से शहर का विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।
: फतेहपुर में भाजयुमो ने 40 से ज्यादा रक्तवीरों के साथ किया विराट रक्तदान शिविर!
Wed, Sep 17, 2025
फतेहपुर में भाजयुमो ने 40 से ज्यादा रक्तवीरों के साथ किया विराट रक्तदान शिविर!
उत्तर प्रदेश फतेहपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को एक उत्सव के बजाय 'सेवा पखवाड़ा' के रूप में मनाते हुए फतेहपुर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। 'सर्व फॉर ह्यूमैनिटी' के संयुक्त तत्वाधान में हुए इस शिविर में 42 उत्साही रक्तवीरों ने मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया।शिविर का उद्घाटन प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा और अन्य प्रमुख नेताओं ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने बताया कि यह रक्तदान न केवल स्थानीय ज़रूरतमंदों के लिए है, बल्कि कानपुर हैलट की टीम को बुलाकर भी रक्त संग्रह किया गया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस पहल से अब जनपदवासियों को हैलट में भी सुलभता से ब्लड मिल सकेगा।
यह आयोजन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी 'सेवा पखवाड़ा' का एक हिस्सा है, जिसके तहत स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वच्छता अभियान और अन्य सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। फतेहपुर में इस सफल रक्तदान शिविर ने पार्टी के युवाओं की समाज सेवा के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाया है, इस महादान में कानपुर हैलट के लिए रक्तदान करने वालो में सचिन शुक्ला, मधुराज विश्वकर्मा, गुरमीत सिंह, प्रसून तिवारी, गोलू गुप्ता, गौरव पाल, संत लाल सोनी, आशीष सिंह, अनुराग सोनी, सावन गुप्ता, सामी खान, अभिषेक सिंह, शशि चौधरी, रितिक सिंह, मनोज मिश्रा, विवेक मिश्रा, विनय तिवारी, किशन कुमार, शिवांशु, शुभम, रोहित वर्मा, अखिलेश रहे, वहीं फतेहपुर सदर के लिए रक्तदान करने वालो में शशिकांत, पवन कुमार गुप्ता, अंकित द्विवेदी, मोहित कुमार सिंह, रूपेश भारती, गौरव गुप्ता, हनुमतेंद्र प्रताप सिंह, विष्णुकांत, अंकुर शुक्ला, कुलदीप सिंह, सुमित मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, दीपक बाजपेई, मनीष कुमार पांडेय, मोहसिन हैदर, अहतशाम रिजवी, प्रवीण, अल्फ़ाज़, अनिल, आनन्द कुमार गुप्ता ने रक्तदान किया! इस अवसर पर कानपुर मेडिकल कॉलेज रक्तकेन्द्र से ज्ञान, डॉक्टर विवान शुक्ला, स्टाफ नर्स शकीला, रक्तकेन्द्र फतेहपुर रक्तकेंद्र- टेक्निकल सुपरवाइजर अशोक शुक्ला,परामर्श दाता दीपाली, टेक्नोलॉजिस्ट, दिव्या वर्मा, बृज किशोर, अखिलेश, संतोष राजपूत, स्टाफ नर्स पूजा तिवारी, लैब असिस्टेंट विनोद, डाटा एंट्री ऑपरेटर कौशल श्रीवास्तव, शशि प्रकाश, लैब अटेंडेंट सुलभ श्रीवास्तव सफाई कर्मी मुकेश, अनुराग सोनी उपस्थित रहे।
: स्वच्छता ही सेवा अभियान में नगर पालिका ने जगाई जागरूकता
Wed, Sep 17, 2025
जनभागीदारी से ही सफल होगा स्वच्छ भारत का सपना : प्रवीण भानू मिश्रा
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
उन्नाव। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चल रहे “स्वच्छतोत्सव – स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान के तहत सोमवार को नगर पालिका परिषद उन्नाव ने विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्वेता भानू मिश्रा के नेतृत्व में पूरे नगर क्षेत्र में साफ-सफाई के साथ जनजागरूकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान पालिका के अधिकारी, कर्मचारी, सभासद, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। बस स्टैंड और मुख्य बाजार जैसे प्रमुख स्थानों पर सभी ने मिलकर झाड़ू लगाई और गंदगी हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
इस मौके पर लोगों को डस्टबिन भी बांटे गए, ताकि वे घरों और दुकानों से निकलने वाले कूड़े को खुले में फेंकने के बजाय उसमें डालें।
अध्यक्ष श्वेता भानू मिश्रा ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने जीवन में स्वच्छता को सर्वोच्च महत्व दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “स्वच्छ भारत” का सपना हर नागरिक के सामने रखा है। नगर पालिका का यह अभियान उसी दिशा में एक कदम है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या पालिका की जिम्मेदारी नहीं बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।
भाजपा नेता प्रवीण भानू मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में स्वच्छता आंदोलन एक जनांदोलन के रूप में खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्नाव में भी यह अभियान जनता की भागीदारी से ही सफल होगा। हर नागरिक को संकल्प लेना चाहिए कि वह न सिर्फ अपने घर बल्कि आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ रखने में योगदान देगा।
नगर पालिका के अधिकारियों ने भी लोगों से अपील की कि वे गंदगी फैलाने से बचें और अपने घर, मोहल्ले और बाजार को साफ रखने में सहयोग दें। अभियान में शामिल बच्चों और युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और लोगों को जागरूक करने के लिए नारे लगाए।
स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी शहर के विभिन्न वार्डों और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। साथ ही, नगर पालिका लोगों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने और गीले-सूखे कचरे को अलग रखने के लिए जागरूक करेगी।