जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने दिवंगत जवान की पत्नी रजनेशा देवी को ए : जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने दिवंगत जवान की पत्नी रजनेशा देवी को एक्सिस बैंक की ओर से 34,00,000 रुपये (चौंतीस लाख रु
आसिम अज़ीज़
Fri, Aug 21, 2026
जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने दिवंगत जवान की पत्नी रजनेशा देवी को एक्सिस बैंक की ओर से 34,00,000 रुपये (चौंतीस लाख रुपये) की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा।
ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर
रामपुर। कर्तव्य निर्वहन के दौरान सड़क हादसे में असमय जान गंवाने वाले होमगार्ड हरकेश सिंह के आश्रित परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया गया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विशेष कार्यक्रम में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने दिवंगत जवान की पत्नी रजनेशा देवी को एक्सिस बैंक की ओर से 34,00,000 रुपये (चौंतीस लाख रुपये) की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा। उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग और बैंक के बीच हुए विशेष वेतन खाता दुर्घटना बीमा अनुबंध के तहत यह सहायता राशि त्वरित प्रक्रिया पूरी कर आश्रित परिवार को सौंपी गई है।
इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर मोड़ पर प्रशासनिक सहयोग का भरोसा दिलाया। ड्यूटी के दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई थी जवान की मृत्यु
ग्राम मानपुर पट्टी, थाना मूंढापांडे निवासी हरकेश सिंह पुत्र रामसरन सिंह रामपुर स्थित होमगार्ड विभाग की कंपनी नंबर छह नगर में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान एक अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारे जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए और इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गया था। परिवार के कमाऊ सदस्य के अचानक चले जाने से परिजनों के सामने गहरा आर्थिक और भावनात्मक संकट खड़ा हो गया था।
बैंक और विभाग के विशेष अनुबंध से मिला त्वरित क्लेम
दिवंगत होमगार्ड हरकेश सिंह का वेतन खाता एक्सिस बैंक में संचालित था। उत्तर प्रदेश होमगार्ड मुख्यालय व एक्सिस बैंक के बीच हुए द्विपक्षीय कल्याणकारी समझौते एवं दुर्घटना बीमा योजना के नियमों के तहत बैंक प्रबंधन द्वारा क्लेम की औपचारिकताएं प्राथमिकता से पूरी कराई गईं। इसी क्रम में निर्धारित 34 लाख रुपये की पूरी बीमा राहत राशि का चेक सीधे उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रजनेशा को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी द्वारा प्रदान किया गया। अतिरिक्त आर्थिक सहायता दिलाने के लिए मुख्यालय को भेजा प्रस्ताव बैंक बीमा क्लेम के अलावा दिवंगत जवान के आश्रितों को शासन स्तर से मिलने वाली विभागीय अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी तेजी से कदम उठाए गए हैं। जिला होमगार्ड कार्यालय रामपुर की ओर से होमगार्ड मुख्यालय, उत्तर प्रदेश (लखनऊ) को अतिरिक्त आर्थिक मदद का विधिवत प्रस्ताव प्रेषित किया गया है, ताकि शासन की नियमावली के अंतर्गत मिलने वाले सभी लाभ भी पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द मिल सकें।
Tags :
Rampur news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन