Tue 03 Nov 2026

ब्रेकिंग

चार लाख रुपये भी ले गए चोर

लोकतंत्र की आवाज बुलंद करने लखनऊ पहुंचे प्रवीण भानु

विधायक अनिल सिंह के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचे कार्यकर्ता

लोकतंत्र के मुद्दे पर भरी हुंकार

एक गिरफ्तार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

तीन अभियुक्त नशे के सिरप के साथ गिरफ्तार 1800सौ बरामद ब्यूरो रिपोर्ट : तीन अभियुक्त नशे के सिरप के साथ गिरफ्तार 1800सौ बरामद ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

आसिम अज़ीज़

Mon, Oct 5, 2026
Post views : 119

तीन अभियुक्त नशे के सिरप के साथ गिरफ्तार 1800सौ बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

रामपुर । पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी, नगर के निर्देशन में थाना गंज पुलिस द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना पर 3 अभियुक्त गण 1. राजा पुत्र मुन्ना निवासी जुमेंरात का बाजार थाना पाकवाडा जनपद मुरादाबाद, 2. मौ, जाकिर पुत्र जाबिर निवासी ग्राम सकटू नगला थाना मूंढापाण्डे जनपद मुरादाबाद, 3. राजा पुत्र बाबर निवासी ग्राम बघी थाना गंज जनपद रामपुर को 6 प्लास्टिक के कट्टो में प्रतिबन्धित नशे का सीरप ODECTUSS TR की 1800 शीशी व कुल 7300/- रूपये के साथ ग्राम नानकार बाईपास पर स्थित बाग में बने खण्डर से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना गंज पर मु0अ0सं0- 203/2026, धारा-8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम1. राजा पुत्र मुन्ना निवासी जुमेंरात का बाजार थाना पाकवाडा जनपद मुरादाबाद, 2. मौ0 जाकिर पुत्र जाबिर निवासी ग्राम सकटू नगला थाना मूंढापाण्डे जनपद मुरादाबाद, 3. राजा पुत्र बाबर निवासी ग्राम बघी थाना गंज जनपद रामपुर,4- सरफराज उर्फ चिम्पेंजी पुत्र नामालूम नि0 कोहिनूर तिराहा, मुरादाबाद के विरुद्ध पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण नाम व पता,

1.राजा पुत्र मुन्ना निवासी जुमेरात का बाजार थाना पाकवाडा जनपद मुरादाबाद

2.मौ0 जाकिर पुत्र जाबिर निवासी ग्राम सकटू नगला थाना मूंढापाण्डे जनपद मुरादाबाद

3.राजा पुत्र बाबर निवासी ग्राम बघी थाना गंज जनपद रामपुर

बरामदगी,

1.1800 शीशी प्रतिबन्धित नशे का सीरप Triprolidine Hydrochloride & Codeine Phosphate Syrup CODECTUSS TR

2.7300/- रूपये नगद

पूछताछ

अभियुक्त गण राजा पुत्र मुन्ना व मौ0 जाकिर पुत्र जाबिर द्वारा पूछताछ में बताया गया वह दोनों जिला मुरादाबाद के रहने वाले हैं, रामपुर में कोडीन सीरप ऊंचे दामों पर बिकता हैं, इसीलिये हम दोनों मुरादाबाद से सीरप की शीशी ब्लैक में खरीदकर रामपुर में आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से यह माल आने- जाने वाले राहगीरो व मेडिकल स्टोरो पर अच्छे दामों पर बेचते हैं ।

आज भी हम दोनों ने किराये के वाहन से यह सामान लाकर बाग में छिपा दिया था, और हमारे पुराने ग्राहक राजा पुत्र बाबर निवासी ग्राम बघी रामपुर माल खरीदने के लिये आया था । यह सामान हमें कोहिनूर तिराहे के पास रहने वाले सरफराज उर्फ चिम्पैंजी पुत्र नामालूम हमें उपलब्ध कराता है ।

Tags :

Rampur news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन