: पति के साथ थाईलैंड घूमने गई विवाहिता बाथरूम के टब में मिली मृत, परिवार बोला- डॉक्टर पति ने की हत्या!
Tue, Jan 14, 2025
पति के साथ थाईलैंड घूमने गई विवाहिता बाथरूम के टब में मिली मृत, परिवार बोला- डॉक्टर पति ने की हत्या!
उत्तर प्रदेश लखनऊ : राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के वृंदावन में रहने वाले डॉक्टर पर थाईलैंड में ले जाकर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है परिजनों ने कोतवाली में लिखित मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस मामले की जांच कर रही है, वृंदावन के रहने वाले सत्यनारायण शर्मा के अनुसार उनकी बेटी प्रियंका शर्मा (32) की शादी 2017 में वृंदावन में सौभाग्य अपार्टमेंट्स निवासी डॉक्टर आशीष श्रीवास्तव से हुई थी शादी के बाद प्रियंका को पति आशीष श्रीवास्तव प्रताड़ित कर रहा था परिजनों का कहना है कि आशीष श्रीवास्तव का किसी अन्य महिला से संपर्क है प्रियंका इसका विरोध करती थी आशीष ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था जिसे लेकर प्रियंका ने पति के खिलाफ सन 2022 में पुलिस से शिकायत की थी ससुरालीजनों के हस्तक्षेप पर आपस में समझौता हो गया था 4 जनवरी को आशीष अपनी पत्नी प्रियंका और बेटे प्रांशु को लेकर थाईलैंड गया था 8 जनवरी को पत्नी प्रियंका की बाथटब में डूबने के कारण मौत हो गई डॉ आशीष ने इसकी जानकारी प्रियंका के परिजनों को दीपरिजनों ने थाने पर तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि आशीष ने डॉक्टर होने का फायदा उठाते हुए प्रियंका को कोई नशीली दवा देकर बाथटब में डुबोकर मार डाला है, साथ ही बताया कि बेटी ने 7 जनवरी को फोन पर बताया था कि आशीष ने कुछ दिया था, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई थी, यहीं नहीं परिजनों ने बताया कि डॉक्टर आशीष लखनऊ के आशियाना इंदिरा नगर में क्लीनिक चलाते हैं पत्नी की मौत के बाद डॉक्टर आशीष पत्नी को थाईलैंड में ही छोड़कर लौट आया था इंस्पेक्टर पीजीआई रवि शंकर त्रिपाठी ने बताया कि प्रियंका शर्मा के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी!
: फर्जी Documents से हासिल किया वीजा, यूपी में बड़े अपराध की साजिश, 3 चीनी नागरिक समेत 7 पर FIR!
Sun, Jan 12, 2025
फर्जी Documents से हासिल किया वीजा, यूपी में बड़े अपराध की साजिश, 3 चीनी नागरिक समेत 7 पर FIR!
उत्तर प्रदेश अयोध्या : दरअसल उत्तर प्रदेश अयोध्या फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वीजा हासिल करने का मामला सामने आया है जहां नगर कोतवाली में चीन के 3 नागरिकों समेत 7 नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है आपको बता दें वाराणसी के एक अधिवक्ता की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है पुलिस मामले की जांच कर रही हैवाराणसी के अधिवक्ता राजेंद्र कुमार झा ने अपनी तहरीर में बताया है कि महोबोधी सोसाइटी ऑफ इंडिया ने उन्हें अपने अधिवक्ता के रूप में नामित किया है 10 जनवरी को श्रावस्ती जिले के चाइना मंदिर से संबंधित एक मामले की पैरवी करने के लिए वह वहां पहुंचे थेवहां पर सोसाइटी के महासचिव व भिक्षु इंचार्ज सारनाथ पी सिवलीथेरो व भंते सुमित्रा नंदन, लखनऊ के इंचार्ज ज्ञानालोक ने आवश्यक कागजात उपलब्ध कराए बताया कि कुछ विदेशी फर्जी दस्तावेजों से वीजा हासिल कर बड़ा अपराध करना चाह रहे हैं इसके बाद जांच कराने पर पता चला कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय में फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर चीन के रहने वाले मैसिंग चियांग, यू मंडल, सरना के अलावा प्रदीप बौद्ध, गोविंद, यू लक्ष्मी राव, लाजपत राव आदि ने वीजा हासिल किया हैचीनी नागरिकों समेत अन्य सभी के पते की जानकारी नहीं हो पाई है. इनमें से चीन के 3 नागरिक कुछ वर्ष पूर्व कोतवाली नगर के रिकाबगंज इलाके में रह चुके हैं नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय के मुताबिक तहरीर के आधार पर शुक्रवार की रात सभी आरोपियों पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है जांच कराई जा रही है रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी!