Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

जल निकासी भी होगी बेहतर

डिवाइडर खोदकर खड़े किए होर्डिंग पोल

गौवंश समेत बाइक सवार युवक की मौत,स्वास्थय केन्द्र लेजाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: अब यूपी में MBBS यूजी-पीजी की सीटें बढ़ेंगी,बलिया-बलरामपुर में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज,हुआ ऐलान!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Feb 21, 2025
Post views : 263

अब यूपी में MBBS यूजी-पीजी की सीटें बढ़ेंगी,बलिया-बलरामपुर में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज,हुआ ऐलान!

  उत्तर प्रदेश लखनऊ : MBBS की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए इस बार बजट में बड़ी घोषणा की गई है, साल 2025-26 में MBBS यूजी और पीजी की 10 हजार सीटें बढ़ाई गई है, इसमें उत्तर प्रदेश के 1500 सीटें हैं इसके अलावा बलिया और बलरामपुर में सरकारी मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने चिकित्सा शिक्षा पर 2,066 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित की है वर्तमान में प्रदेश में राजकीय एवं निजी क्षेत्र के मेडिकल कालेजों, चिकित्सा संस्थानों, विश्वविद्यालयों में एमबीबीएस की 11,800 सीटें और पीजी की 3971 सीटें उपलब्ध हैं केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2025-2026 में यूजी-पीजी के लिए कुल 10,000 सीटें जोड़े जाने की घोषणा की गई है, जिसमें से 1500 सीटें उत्तर प्रदेश को प्राप्त होंगी. इसके लिए लगभग 2066 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है साल 2017 में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशियलिटी की कुल सीटों की संख्या 120 थी शैक्षणिक सत्र 2024-2025 में सीटों की संख्या को बढ़ाकर 250 किया गया जिला बलिया और बलरामपुर में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना के लिए 27 करोड़ रुपये और 25 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है   इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-2026 में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, गोरखपुर का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाना, जनपद अयोध्या में राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाना, जनपद वाराणसी में राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की स्थापना कराया जाना लक्षित है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन