Tue 03 Nov 2026

ब्रेकिंग

चार लाख रुपये भी ले गए चोर

लोकतंत्र की आवाज बुलंद करने लखनऊ पहुंचे प्रवीण भानु

विधायक अनिल सिंह के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचे कार्यकर्ता

लोकतंत्र के मुद्दे पर भरी हुंकार

एक गिरफ्तार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

2 अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष्य में नगर पालिका में स्वास्थ्य एवं नेत : 2 अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष्य में नगर पालिका में स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

आसिम अज़ीज़

Wed, Sep 30, 2026
Post views : 117

2 अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष्य में नगर पालिका में स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

रामपुर। जनपद उत्तर प्रदेश आगामी 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद रामपुर में स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में नगर पालिका के कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकता के अनुसार उन्हें निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं। डॉ. गुंजन अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ नगर पालिका के स्टाफ का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

इसी क्रम में सी.एल. गुप्ता अस्पताल की ओर से चिकित्सकों की टीम ने भी शिविर में अपनी सेवाएँ दीं। डॉ. अभिषेक द्वारा लगभग 70 मरीजों की ओपीडी की गई, जिसमें जाँच के दौरान 5 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए। इन सभी मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा।

इसके साथ ही जिला चिकित्सालय की चिकित्सकीय टीम ने भी शिविर में पहुँचकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क दवाइयाँ वितरित कीं।

शिविर में डॉ. फैसल मज़हर ने पुरुष मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जबकि डॉ. मोज्जम, फिजियोथेरेपिस्ट ने मरीजों की जाँच कर आवश्यक परामर्श दिया।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने सभी चिकित्सकों एवं उनकी टीम से मुलाकात की और नगर पालिका कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर सेवाएँ प्रदान करने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने कहा कि जिस तरह चिकित्सकों एवं उनकी टीम ने नगर पालिका के कर्मचारियों की सेहत का ख़याल रखते हुए यह शिविर लगाया है, उसके लिए नगर पालिका परिषद उनकी आभारी रहेगी।

ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि स्वस्थ कर्मचारी ही अपने कार्य को पूरी दिलचस्पी और जिम्मेदारी के साथ कर सकता है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा समय-समय पर इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराने का उद्देश्य कर्मचारियों को स्वस्थ रखना है, ताकि वे बेहतर ऊर्जा और उत्साह के साथ जनहित से जुड़े कार्यों को अंजाम दे सकें तथा जनता की समस्याओं का समय रहते निस्तारण कर सकें।

उन्होंने कहा, “अगर हमारी टीम निरोगी रहेगी तो वह अपने काम में भी पूरी रुचि लेगी और जनहित की समस्याओं का समय रहते निस्तारण करने में और अधिक तत्परता दिखाएगी।”

नगर पालिका प्रशासन की ओर से कहा गया कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी आवश्यकता के अनुसार ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Tags :

Rampur news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन