Sun 20 Sep 2026

ब्रेकिंग

महिला को बंधक बनाया, पांच लाख मांगे

ढोल-नगाड़ों के साथ गंगा घाट पहुंचे श्रद्धालु

बकाया कर जमा कराने में उन्नाव पालिका को मिली रफ्तार

डिवाइडर से हटे अवैध यूनीपोल, 28 पर चला बुलडोजर

युवक पकड़ा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

ईरा आर्या के नेतृत्व में वन स्टॉप सेंटर में हरियाली तीज कार्यक्रम का आ : ईरा आर्या के नेतृत्व में वन स्टॉप सेंटर में हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। 

आसिम अज़ीज़

Sun, Aug 16, 2026
Post views : 135

ईरा आर्या के नेतृत्व में वन स्टॉप सेंटर में हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। 

ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर 

रामपुर। हरियाली तीज के पावन अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी ईरा आर्या के नेतृत्व में वन स्टॉप सेंटर में हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ अन्य महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रूप से हरियाली एवं तीज की थीम पर सजाया गया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-संवरकर मेहंदी, तीज गीत एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। गीत-संगीत एवं पारंपरिक प्रस्तुतियों से वन स्टॉप सेंटर का वातावरण उल्लास और खुशियों से भर गया।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी ने कहा कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें आपसी संवाद, सहभागिता और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए प्रशासन निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने हरियाली तीज के अवसर पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपा सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सूरज कुमारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, प्रतिभा पाल, वन स्टाफ सेंटर की सेंट्रल मेनेजर चांद बी, काउंसलर चारू चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।

Tags :

Rampur news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन