Tue 03 Nov 2026

ब्रेकिंग

चार लाख रुपये भी ले गए चोर

लोकतंत्र की आवाज बुलंद करने लखनऊ पहुंचे प्रवीण भानु

विधायक अनिल सिंह के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचे कार्यकर्ता

लोकतंत्र के मुद्दे पर भरी हुंकार

एक गिरफ्तार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

शहर विधायक ने लोगों से घर और आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की। ब्यूरो र : शहर विधायक ने लोगों से घर और आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

आसिम अज़ीज़

Thu, Oct 1, 2026
Post views : 137

शहर विधायक ने लोगों से घर और आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की।

ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

रामपुर। जनपद उत्तर प्रदेश संचारी रोगों से बचाव को निकली जागरूकता रैली,

शहर विधायक ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी, स्वास्थ्य कर्मियों ने ली शपथ

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान के तहत गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर से पूर्वाह्न 11:30 बजे निकली रैली को शहर विधायक आकाश सक्सेना ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मुख्य मार्गों से होती हुई जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।

इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश ने अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए शपथ दिलाई।

जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 31 अक्टूबर तथा दस्तक अभियान 12 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाएगा।

अभियान के तहत गांवों और मोहल्लों में साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण, झाड़ियों की कटाई, पेयजल की व्यवस्था, लार्वारोधी दवाओं का छिड़काव और फॉगिंग कराई जाएगी। साथ ही बुखार समेत अन्य संचारी रोगों से पीड़ित लोगों की पहचान कर उनके उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

शहर विधायक ने लोगों से घर और आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को बुखार होने पर उसे तत्काल सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाने के लिए परिजनों को प्रेरित किया जाए।

उन्होंने स्वच्छ वातावरण को संचारी रोगों की रोकथाम का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

दस्तक अभियान के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर्स घर-घर जाकर बुखार, आईएलआई, क्षय रोग के लक्षण वाले मरीजों, कुष्ठ, फाइलेरिया, कालाजार एवं कुपोषित बच्चों को चिह्नित करेंगे। मच्छरों के प्रजनन वाले घरों की भी सूची तैयार की जाएगी।

अभियान के तहत लोगों को पानी को उबालकर पीने, साबुन से हाथ धोने और शौचालय का प्रयोग करने के प्रति जागरूक किया जाएगा।

पशुपालकों को पशुबाड़ों की साफ-सफाई, कचरा निस्तारण और मच्छररोधी जाली के प्रयोग के लिए भी जागरूक किया जाएगा।

रैली के दौरान उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके चहल, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. राजीव कुमार वर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी संजय सिंह चौहान, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. ताहिर, सहायक मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार राय, बायोलॉजिस्ट देवेन्द्र कुमार , समेत मलेरिया एवं फाइलेरिया निरीक्षक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags :

Rampur news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन