Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: ससुराल जाते समय बाइक अनियंत्रित होने से ओवरब्रिज से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Jul 29, 2025
Post views : 118

ससुराल जाते समय बाइक अनियंत्रित होने से ओवरब्रिज से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत!

  उत्तर प्रदेश फतेहपुर : दरअसल जनपद के थरियांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बहरामपुर रेलवे ओवरब्रिज पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक हुसैनगंज का निवासी था और अपने ससुराल थरियांव जा रहा था। मृतक की पहचान रोशन (28 वर्ष) पुत्र रामभवन, निवासी हुसैनगंज के रूप में हुई है। वह बाइक से अपनी ससुराल शिवबोधन का पुरवा (थरियांव) जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार रोशन तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचा, तभी उसका वाहन अनियंत्रित हो गया और वह बाइक समेत ब्रिज के नीचे जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थरियांव थाना पुलिस ने युवक को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां बाद में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं दूसरी तरफ युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया, फिलहाल पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन