Wed 04 Nov 2026

ब्रेकिंग

टावर की बाउंड्रीवाल में सज रही थी जुए की फड़, सात गिरफ्तार

चार लाख रुपये भी ले गए चोर

लोकतंत्र की आवाज बुलंद करने लखनऊ पहुंचे प्रवीण भानु

विधायक अनिल सिंह के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचे कार्यकर्ता

लोकतंत्र के मुद्दे पर भरी हुंकार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: बहन की विदाई से लौट रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Feb 27, 2025
Post views : 236

बहन की विदाई से लौट रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत!

  उत्तर प्रदेश मेरठ : दरअसल मेरठ जिले के मेडिकल थाना क्षेत्र के गढ़ रोड पर गोकुलपुर में बुधवार को अज्ञात वाहन टक्कर मार दी जिससे मुरलीपुर निवासी 19 वर्षीय आकाश तोमर की मौत हो गई आकाश तोमर बुधवार दोपहर को अपनी बहन की शादी के बाद वापस घर लौट रहा था, तभी अचानक यह हादसा हो गया वहीं, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए सड़क जाम कर दिया थाना पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों से नोकझोंक हुई परिजन देर रात तक मुआवजे की जिद पर अड़े रहे इस दौरान आठ किलो मीटर तक दोनों तरफ लंबा जाम लगा रहा वहीं, पौने दो घंटे के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला   जानकारी के अनुसार, मृतक आकाश तोमर किराये पर गढ़ रोड स्थित फूलबाग कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था बुधवार दोपहर उसकी चचेरी बहन खुशी की शादी मुरलीपुर गांव में थी शाम को वह खुशी की विदाई के बाद स्कूटी से अपने घर जा रहा था. जैसे ही गोकुलपुर के पास आकाश पहुंचा तो उसकी स्कूटी स्लिप हो गई, जिससे वह बीच सड़क पर गिर गया. इस दौरान अज्ञात वाहन से उसे कुचल दिया. हादसे के बाद आकाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया   वहीं, आकाश की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों और ग्रामीण एकत्र हो गए और वाहनों तोड़फोड़ करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया इस दौरान सड़क के दोनों तरफ कई किलो मीटर लंबा जाम लग गया   वहीं, सूचना पर सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी और आठ थानों की पुलिस मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए. साथ ही मुआवजा की मांग की. पुलिस से भी काफी देर तक नोकझोंक होती रही, फिर पौने दो घंटे के पुलिस ने परिजनों को समझाकर बुझाकर जाम को खुलवाया. एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले में परिजन जो तहरीर देंगे, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पीड़ित परिवार की मदद की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन