Wed 04 Nov 2026

ब्रेकिंग

टावर की बाउंड्रीवाल में सज रही थी जुए की फड़, सात गिरफ्तार

चार लाख रुपये भी ले गए चोर

लोकतंत्र की आवाज बुलंद करने लखनऊ पहुंचे प्रवीण भानु

विधायक अनिल सिंह के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचे कार्यकर्ता

लोकतंत्र के मुद्दे पर भरी हुंकार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: नशे मे भाला से युवक को उतरा मौत के घाट,पुलिस ने पति पत्नी के गिरफ्तारी को गठित की तीन टीमे!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Oct 10, 2025
Post views : 241

नशे मे भाला से युवक को उतरा मौत के घाट,पुलिस ने पति पत्नी के गिरफ्तारी को गठित की तीन टीमे!

  उत्तर प्रदेश फतेहपुर जनपद के बिंदकी तहसील के बकेवर थाना क्षेत्र के बिजौली गांव में दो पक्षों में मारपीट हो गई।शराब के नशे में हुई मारपीट में भाला से एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई।घटना गुरुवार देर रात 9 बजे की है।पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँची और जाँच शुरू किया है।हत्या के बाद से आरोपी फरार है।पुलिस ने टीमे गठित कर गिरफ्तारी के लिए जुट गई है।   पूरा मामला बकेवर थाना क्षेत्र के बिजौली गांव का है।जहा गुरुवार रात दो पक्षों में शराब के नशे में झगड़ा हो गया।शराब के नशे में हरिश्चंद्र गिहार पुत्र मंगली ने मूलचंद उर्फ बंटू उम्र 25 वर्ष को भाला से हमला करके घायल कर दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई।घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पुलिस को दी गई तो मौके पर थानाध्यक्ष बकेवर सुमित देव पांडे समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।   गुरुवार देर शाम मृतक मूलचंद पुत्र रामकुमार कबाड़ बिन करके जब घर वापस पहुंचा तो पुत्री संजना ने रोते हुए बच्चों के विवाद की बात रख दी।मृतक मूलचंद्र ने अपने भाई रामचंद्र को ही गाली देना शुरू कर दिया।नशे की हालत में पड़ोसी हरिश्चंद्र ने सुना तो वह हमलावर हो गया। इससे दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।जो एक घंटे तक चलता रहा।बाद में हरिश्चंद्र पुत्र मंगली ने ने आक्रोश में आकर मिट्टी की बाउंड्री के पार मूलचंद पर भाला से हमला कर दिया।घायल मूलचंद जमीन पर गिर पड़ा और दम तोड़ दिया।आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक मूलचंद की मौत हो चुकी थी।घटना की जानकारी ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को दिया।मौके पर सबसे पहले देवमई चौकी पुलिस पहुंची बाद में बकेवर थाना पुलिस पहुंची। फॉरेंसिक टीम को सूचना दी गई टीम ने रात में पहुंचकर के घटना स्थल से साक्ष्य संकलन किया। घटना के बाद से आरोपी हरिश्चंद्र और उसकी पत्नी दयावती फरार हो गई।पुलिस आलाकत्ल भाला को ढूंढने का प्रयास करती रही। पुलिस ने मृतक मूलचंद्र के भाई रामचंद्र की तहरीर पर आरोपी पति-पत्नी पर मुकदमा दर्ज किया है।मृतक कबाड़ बिनने का काम करता था जिसके दो बच्चियों हैं क्रमशः संजना उम्र 5 वर्ष व रंजना 3 वर्ष है।छोटी पुत्री रंजना उन्नाव जनपद के बीघापुर में नानी के यहां रहती है।मृतक मूलचंद की पत्नी सन्नो का 2 वर्ष पहले बीमारी के कारण निधन हो गया था।आरोपी के घर में ताला लटक रहा है वहीं मृतक के घर केवल झोपड़ी बनी हुई है जिसमें छप्पर पड़ा हुआ है एक चारपाई में गुजर बसर कर रहा था।ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आवास सूची में नाम दर्ज था इनको आवास मिलना है।   अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शराब के नशे में दो पक्षों में झगड़ा हुआ। इसके बाद मूलचंद उर्फ बंटू को भाला से हमला कर घायल कर दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है।तीन टीमें बनाकर के अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन